ना विराट ना धोनी, कौन है टी20 में टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान

Best T20 Captain India: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के टी20 कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूर्यकुमार यादव की खराब बल्लेबाजी इस चर्चा को और हवा दे रही है और ऐसा माना जा रहा है कि सूर्या की कप्तानी खतरे में है। सूर्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की चर्चा सबसे तेज है। इससे पहले कि कप्तानी में बदलाव किया जाए उससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि इस फॉर्मट में टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान कौन है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 11 2026, 17:01 IST
टी20 का बेस्ट कप्तान Image Credit : ICC/BCCI01 / 08

टी20 का बेस्ट कप्तान

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया सबसे ज्यादा 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम है। इतना ही नहीं टीम इंडिया ट्रॉफी डिफेंड करने वाली इकलौती टीम बनी थी जब सूर्या की कप्तानी में टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप जीती।

भारत के पास है तीन वर्ल्ड चैंपियन कप्तानImage Credit : ICC/BCCI02 / 08

भारत के पास है तीन वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि उसके पास 3 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हैं। जो कारवां एमएस धोनी ने शुरू किया था वो अब सूर्यकुमार यादव तक पहुंच गया है। लेकिन अब कप्तान बदलने की बात कही जा रही है।

धोनी थे पहले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान Image Credit : ICC/BCCI03 / 08

धोनी थे पहले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार साल 2007 में टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इस फॉर्मेंट में धोनी की कप्तानी की बात करें तो 72 मैच में टीम इंडिया ने 41 में जीत दर्ज की थी। उनके जीत का प्रतिशत 56.94 है।

विराट सबसे कमजोर कप्तान Image Credit : ICC/BCCI04 / 08

विराट सबसे कमजोर कप्तान

टी20 की बात करें तो विराट कोहली सबसे कमजोर कप्तान साबित हुए हैं। 50 मैच में विराट की कप्तानी में 30 में टीम इंडिया को जीत मिली है और उसके जीत का प्रतिशत 60 है।

सूर्या की कप्तानी का रिकॉर्डImage Credit : ICC/BCCI05 / 08

सूर्या की कप्तानी का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 52 मैच में 40 में जीत दर्ज की है। उसके जीत का प्रतिशत 76.92 है।

सूर्या ने की थी ट्रॉफी डिफेंडImage Credit : ICC/BCCI06 / 08

सूर्या ने की थी ट्रॉफी डिफेंड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड की थी। फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम की थी।

रोहित हैं सबसे सफल कप्तान Image Credit : ICC/BCCI07 / 08

रोहित हैं सबसे सफल कप्तान

इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 62 मैच में 49 में जीत दर्ज की थी। उनके जीत का प्रतिशत 79.03 है जो सबसे अधिक है।

रोहित खेलते हैं एक फॉर्मटImage Credit : ICC/BCCI08 / 08

रोहित खेलते हैं एक फॉर्मट

धोनी के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!