आईपीएल 2026 की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स का नाम उन टीमों में लिया जाएगा जो किसी भी टीम को चौंकाने का दम रखती हैं। लेकिन इस बार इस टीम को कुछ बड़ा करना पड़ेगा। ट्रॉफी के करीब जाकर चूकने वाली इस टीम को अब ट्रॉफी उठाने की दरकार है और इसमें इसके 5 खिलाड़ियों को रोल सबसे अहम रहने वाला है। इन 5 खिलाड़ियों में दो नाम भारतीय हैं और बाकी 3 नाम विदेशी हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर ये खिलाड़ी कौन-कौन हैं?
इस टीम के पहले मैच विनर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम हैं। मार्करम टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी की जान हैं। ये ओपनिंग करने के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी बललेबाजी कर सकते हैं। मार्करम ने 122 मैच में 3,665 रन बनाए हैं जिसमें 35 अर्धशतक शामिल है।
इस टीम के लिए निकोलस पूरन कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह बतौर विकेटकीपर नहीं बल्कि बतौर बल्लेबाज इस टीम का हिस्सा हैं। छक्के मारने में महारथ रखने वाले पूरन गेम को फिनिश करने में सबसे आगे हैं। आंकड़े बताते हैं कि ये कितने बड़े एंटरटेनर हैं। पिछले सीजन उन्होंने 14 मैच में पूरन ने 43.67 की औसत से 524 रन बनए थे। इस दौरान उन्होंने 40 छक्के लगाए।
तीसरे बड़े मैच विनर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श हैं। 2025 में मार्श ने बल्ले से तूफान मचाया था। 13 मैच में एक शतक और 6 अर्धशतक लगाने वाले मार्श ने 48.23 की औसत से 627 रन बनाए थे। इसमें कोई शक नहीं है कि वह इस टीम के मैच विनर खिलाड़ी हैं और ट्रॉफी जिताने का दम रखते हैं।
इस टीम के चौथे मैच विनर स्पिन गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी हैं। इसके रोल के बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि टीम ने इन पर रवि बिश्नोई से ज्यादा भरोसा जताया था। राठी ने 13 मैच में 14 विकेट चटकाए थे।
कप्तान ऋषभ पंत इस टीम के एक्स फैक्टर हैं। पूरे सीजन बल्ले से संघर्ष करने वाले पंत ने आखिरी मुकाबले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की झलक दिखाई थी। आखिरी मुकाबले में पंत ने नाबाद 118 रन की पारी खेली थी। टीम को उनसे कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज योगदान की उम्मीद रहेगी और अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो उनकी टीम को विजेता बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम (Lucknow Super Giants Squad IPL 2026)- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिस्नोई, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एम सिद्धार्थ और दिग्वेश सिंह।