बॉलीवुड

Rajpal Yadav को लगा 440 वोल्ट का झटका, फिर जाएंगे जेल

Rajpal Yadav Cheque Bounce Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चेक बाउंस मामले में उनकी सजा बरकरार रखी गई है। कोर्ट के फैसले के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

Image

राजपाल यादव फिर जाएंगे जेल (pic credit-IMDb)

Rajpal Yadav Cheque Bounce Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। इस बीच राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से बड़ा झटका लगा है। चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'अच्छे से बदला लिया...' राजपाल यादव ने उड़ाया Saurabh Dwivedi की एक्टिंग का मजाक?)

फिर जेल जा सकते हैं राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की सजा को बरकरार रखा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के व्यवहार को संदिग्ध बताते हुए उन्हें दोबारा जेल भेजने का आदेश दिया है। बता दें कि ये पूरा मामला का है। उस समय राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और इसके बाद कर्ज की रकम समय पर वापस नहीं चुकाई जा सकी। इसी वजह से मामला अदालत तक पहुंच गया।

rajpal yadav case.

चेक बाउंस मामले में आया अपडेट (pic credit-instagram)

इन स्टार्स ने की थी मदद

इसके बाद साल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया था। दोनों को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद साल 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। फिर राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जून 2024 में हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई थी। साथ ही अदालत ने उन्हें करीब 9 करोड़ रुपये की बकाया रकम चुकाने के लिए कोशिश करने को कहा था। लेकिन कोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव बार-बार अपने वादे पूरे नहीं कर पाए। इसके बाद 2 फरवरी को हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि उन्होंने कई बार रकम लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। जानकारी के लिए बता दें कि राजपाल यादव के मुश्किल समय में कई स्टार्स उनके साथ खड़े नजर आए। सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान और गुरमीत चौधरी समेत कई सितारों ने उनकी मदद की।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article