एजुकेशन

IIT ने शुरू किया ड्रोन और स्पेसक्राफ्ट इंजीनियर का नया कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

IIT Jodhpur launches new course for drone and spacecraft engineers: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

Image

ड्रोन और स्पेसक्राफ्ट इंजीनियर बनाएगा IIT

IIT Jodhpur launches new course for drone and spacecraft engineers: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक नया अवसर शुरू किया है। संस्थान के अनुसार, इस कार्यक्रम में छात्रों को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की बुनियादी पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह नया कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो भविष्य में ड्रोन टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष विज्ञान, विमानन (Aviation) और रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। कोर्स का पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र विमान डिजाइन, स्पेस सिस्टम, ड्रोन तकनीक, फ्लाइट डायनेमिक्स, प्रोपल्शन सिस्टम, एरोडायनामिक्स और उन्नत कंप्यूटेशनल तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी हासिल कर सकें।

कैसे मिलेगा एडमिशन

इस कोर्स में प्रवेश JEE Advanced के माध्यम से होगा। यानी वही छात्र इसमें दाखिला ले सकेंगे, जो JEE Advanced क्वालिफाई करने के बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए IIT जोधपुर में सीट हासिल करेंगे। जो छात्र एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में रुचि रखते हैं, उन्हें JoSAA काउंसलिंग के दौरान IIT जोधपुर के इस नए कार्यक्रम को अपने विकल्पों में शामिल कर सकते हैं। यह कोर्स भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

कैसा होगा कोर्स

बता दें कि भारत में तेजी से बढ़ रहे ड्रोन उद्योग, स्पेस सेक्टर के विस्तार और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरोस्पेस इंजीनियरों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स के दौरान छात्रों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपोजर का भी लाभ मिलेगा। छात्र यहां फ्लाइंग सिस्टम, UAV, ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म और एयरोस्पेस डिजाइन कॉन्सेप्ट्स का अनुभव हासिल करेंगे। इस करिकुलम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डिजिटल सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article