थायरायड से बढ़ रहे वजन को इन योगासनों से करें कंट्रोल, साथ में मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

थायरायड की समस्या आज लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। खासकर इसकी वजह से वजन बढ़ना बहुत से लोगों की समस्या है। इसलिए आज हम आपको थायराइड के कारण बढ़े वजन को कम करने के योगासन बताएंगे।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jul 10 2026, 10:14 IST
​वजन कम करने वाले योगासन​01 / 08

​वजन कम करने वाले योगासन​

थायराइड के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का खतरा बढ़ता है। जिसमें वजन का बढ़ना एक मुख्य समस्या है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जो आपके थायराइड के कारण बढ़े वजन को कम करने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं इससे आपकी सेहत को कई और भी फायदे मिल सकते हैं।

​थायराइड कैसे बढ़ाता है वजन​Image Credit : Canva02 / 08

​थायराइड कैसे बढ़ाता है वजन​

थायराइज के रूप हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) में शरीर के अंदर पर्याप्त मात्रा में थायरायड हार्मोन नहीं बनता, जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसका सीधा असर हमारे वजन पर दिखाई देता है। इसके कारण हमारा वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

​सर्वांगासन​Image Credit : Canva03 / 08

​सर्वांगासन​

सर्वांगासन को थायरायड के लिए लोकप्रिय योगासनों में गिना जाता है। इस आसन में गर्दन और थायरायड ग्रंथि के आसपास का क्षेत्र सक्रिय होता है।

​मत्स्यासन​Image Credit : Canva04 / 08

​मत्स्यासन​

मत्स्यासन में गर्दन और छाती का अच्छा खिंचाव होता है। इससे थायराइड ग्रंथि एक्टिव हो जाती है, और वजन कम होने में मदद मिलती है।

​भुजंगासन​Image Credit : Canva05 / 08

​भुजंगासन​

भुजंगासन रीढ़ को मजबूत बनाने और थायराइड ग्रंथि को एक्टिव करने में मदद करता है। । ये आसन शरीर को सक्रिय रखने और लंबे समय तक बैठे रहने के दुषपरिणामों को कंट्रोल करता है।

सेतु बंधासन​Image Credit : Canva06 / 08

सेतु बंधासन​

सेतु बंधासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। ये आसन गर्दन और छाती के हिस्से को खोलता है और पूरे शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। इससे थायराइड में भी तेजी से लाभ मिलता है।

​उज्जायी प्राणायाम​Image Credit : Canva07 / 08

​उज्जायी प्राणायाम​

उज्जायी प्राणायाम तनाव कम करने और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद कर सकता है। क्योंकि तनाव भी हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है, इसलिए यह थायराइड में फायदेमंद माना जाता है।

​डेली एक्सरसाइज और वॉक​Image Credit : Canva08 / 08

​डेली एक्सरसाइज और वॉक​

यदि आप थायराइड कंट्रोल के साथ तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको इन योगासनों के साथ कुछ हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज का सहारा भी लेना चाहिए। इसमें रोजाना 30–45 मिनट की तेज वॉक, सूर्य नमस्कार और वेट ट्रेनिंग जैसी चीजें शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!