Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाया है में एक के एक ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान को पता चल गया है कि पोद्दार फर्म डूबने वाली है। संजय के घमंड की वजह से पोद्दार फर्म को एक एक करके सबने छोड़ दिया है और इस वजह से कावेरी पोद्दार टूट गई है और अब सबकी उम्मीदें अरमान अभिरा से है। सब चाहेंगे कि अरमान और अभिरा पोद्दार फर्म को बचा ले। अब अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा अपना फैसला सुनायेंगे। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा?
शो में देखने के लिए मिलेगा कि पोद्दार फर्म से कावेरी पोद्दार चली जाएगी। इस मौके पर कृष का गुस्सा फटेगा। कृष अपने बाप संजय को खूब सुनाएगा। वो संजय को आईना दिखाएगा कि कैसे उसकी वजह से फर्म डूब गई है।
दूसरी तरफ कावेरी पोद्दार खुद को संभाल नहीं पाएगी। वो खूब रोयेगी। वो अपनी एक एक गलती याद करेगी और मन ही मन अपने पति को याद करेगी। वो बार बात माफी मांगेगी। कावेरी पोद्दार को रोता हुआ मायरा और मुक्ति देख लेगी, लेकिन वो दोनों उसे कुछ नहीं बोलेगी।
पोद्दार फैमिली के लोगों को भी पछतावा होगा। सभी लोग एक एक करके अरमान को मनाएंगे कि वो फर्म ज्वाइन कर ले, लेकिन अरमान किसी की नहीं सुनेगा। इस मौके पर अभिरा अरमान का सपोर्ट बनेगी और सबको शांत करेगी।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा बाहर जायेंगे और गेट पर मायरा मुक्ति की बातें सुन लेंगे। दोनों कावेरी पोद्दार के रोने पर उदास हैं लेकिन मायरा नहीं चाहती कि अरमान उन्हें माफ करे। इसके बाद मायरा ये भी कहेगी कि अरमान को फर्म संभालनी चाहिए।
आधी रात को अरमान के दिमाग में फर्म और फैमिली की बातें घूमेगी। तब वो नोटिक करेगा कि अभिरा नहीं है। इसके बाद वो अभिरा को बाहर जाकर बताएगा कि उसने फर्म संभालने का फैसला लिया है। अभिरा अरमान के फैसले से खुश हो जाएगी।
अगले दिन घर में सावन की तैयारी होगी और अरमान अभिरा भी आने के लिए तैयार होंगे। इस मौके पर अरमान और अभिरा का रोमांस होगा। दूसरी तरफ घर में तैयारियां होंगी। हर कोई अरमान और अभिरा का इंतजार करेगा।
शो के आखिर में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार को अरमान और अभिरा की पसंद के हिसाब से सुनाया जाएगा, लेकिन फंक्शन में बाहर से मेहमान आने से मना कर देते हैं और तब भी संजय की अकड़ खत्म नहीं होती। यहां पर अरमान अभिरा को फर्म की नई मालकिन बताएगा।