टीवी मसाला

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा की भद्दी गालियां सुन भड़के Sudhanshu Pandey, क्लास लगाते बोले-, 'ऐसा कंटेंट...'

Sudhanshu Pandey On Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में सुनीता आहूजा बिंदास नजर आ रही हैं। वह कई बार को-कंटेस्टेंट की अभद्र भाषा में जवाब देती हैं, जिस पर सुधांशु पांडे का गुस्सा निकला है।

Image

sudhanshu pandey-sunita ahuja (phto credit- instagram)

Sudhanshu Pandey On Lock Upp 2: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट का गेम और राज लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इन सबके बीच, लोगों का ध्यान शो में नजर आ रहे सेलेब्स की भाषा पर भी है। लॉकअप में तमाम सेलेब्स भर-भरकर गालियां दे रहे हैं, जिसमे गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी है। सुनीता का बेबाक अंदाज लोग पसंद कर रहे हैं, लेकिन उनका गालिया देना अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) को जरा भी पसंद नहीं आया है। एक्टर ने रियलिटी शोज में ऐसे कंटेंट पर अपनी भड़ास निकाली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'अलग होने का सोच लिया था' Prince Narula ने Yuvika Chaudhary संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताई कड़वाहट की वजह

    सुधांशु पांडे बदलते लोगों पर की बात

    हाल ही में अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस मौके पर उन्होंने रियलिटी शोज के बढ़ते क्रेज और इसमें सेलेब्स द्वारा बोली जाने वाली अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस वीडियो में उन्होंने सुनीता आहूजा का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा है कि शो में बड़े स्टार की पत्नी भी है। वीडियो की शुरुआत में सुधांशु ने मुंबई के मानसून की बात की, जिस पर ग्लोबल वॉर्मिंग का असर पड़ रहा है और फिर आज की जनरेशन की बात की, जो काफी बदल रही है और बदलाव का असर बीते दो जनरेशन के लोगों पर भी पड़ रहा है। ये बात खुद सुधांशु ने मानी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा Leap, नई फैमिली की एंट्री से मिलेगी TRP; अभिरा-अरमान की होगी छुट्टी?

      रियलिटी शोज के कंटेंट पर भड़के सुधांशु पांडे

      इसके आगे सुधांशु पांडे ने ओटीटी पर आ रहे रियलिटी शोज के कंटेंट पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने एक ओटीटी रियलिटी शो की कुछ वायरल क्लिप्स देखी हैं। उसमें सभी लोग खुलेआम एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। मुझे बहुत हैरानी हुई कि आज के समय में लड़कियां जरूरत से ज्यादा ही गालियां दे रही हैं। वो लड़कों से भी आगे चल रही हैं। मुझे लगता है कि कूल दिखने का मतलब लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया है। मैंने देखा कि उस शो में इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार की पत्नी है, जो खुद भी जानी-मानी शख्सियत हैं, वह भी खुलेआम दूसरों को गालियां दे रही है। आखिर हम दुनिया के सामने कैसी मिसाल पेश कर रहे हैं? हम बड़े हो चुके हैं, सीनियर हैं। अगर हम नई पीढ़ी के लिए अच्छी मिसाल नहीं बन सकते, तो फिर हम क्या कर रहे हैं?'

      होस्ट पर भी भड़के सुधांशु पांडे

      वीडियो के आखिर में सुधांशु ने ऐसे कंटेंट को रोकने की अपील की है, जिसका असर समाज पर गलत पड़ रहा है। साथ ही उन सेलेब्स को भी टारगेट किया, जो ऐसे रियलिटी शोज को होस्ट कर रहे हैं।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article