मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास, बने शतकों के शहंशाह

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहला टेस्ट जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में भी मेहमान टीम पर शिकंजा कस लिया है। इसमें गेंदबाजों के बाद अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया। रहीम ने दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली। इस शतक की बदौलत उन्होंने इतिहास रच दिया। रहीम ने अपने साथी खिलाड़ी मोमिनुल हक का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 18 2026, 17:12 IST
मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहासImage Credit : AP/BCB01 / 07

मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास

बांग्लादेश क्रिकेट ने सालों से कई दिग्गज खिलाड़ी की मदद से क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के ऐसे ही एक दिग्गज खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम हैं, जो फिलहाल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट में खेल रहे हैं और 39 साल की उम्र में एक शानदार शतक जड़ कर इतिहास रच दिया। वह एक दुर्लभ सूची का हिस्सा बन गए हैं।

पाकिस्तानी गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाईImage Credit : AP/BCB02 / 07

पाकिस्तानी गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश ने 46 रन की लीड ली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इसमें मुशफिकुर रहीम सबसे आगे रहे।

बांग्लादेश के लिए रचा इतिहासImage Credit : AP/BCB03 / 07

बांग्लादेश के लिए रचा इतिहास

इस अनुभवी बल्लेबाज ने विकेटकीपर लिटन दास के साथ मिलकर 186 गेंद पर 123 रन की और तैजुल इस्लाम के साथ मिलकर 126 गेंद पर 77 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस दौरान रहीम ने शानदार शतक जड़ा। इस शतक की बदौलत रहीम ने अपने बांग्लादेश के लिए इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने मोमिनुल हक रिकॉर्ड तोड़ा। ​​

तोड़ा मोमिनुल हक का रिकॉर्डImage Credit : AP/BCB04 / 07

तोड़ा मोमिनुल हक का रिकॉर्ड

मोमिनुल हक इससे पहले 13 शतक के साथ पहले स्थान पर थे। उन्होंने साल 2024 में भारत के खिलाफ अपना 13वां टेस्ट शतक जड़ा था। अब रहीम उनसे आगे निकल गए हैं। रहीम के नाम अब टेस्ट में 14 शतक हो गए हैं। वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

खेली 137 रन की पारी Image Credit : AP/BCB05 / 07

खेली 137 रन की पारी

तीसरे दिन सुबह रहीम बल्लेबाजी करने आए। इससे पहले पाकिस्तान के खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था। रहीम और लिटन दास के बीच 123 रनों की साझेदारी ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लिटन दास 69 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रहीम ने शतक बनाकर स्कोर को 360 के पार पहुंचाया। रहीम 233 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 137 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान के खिलाफ बनाए 800 से ज्यादा रनImage Credit : AP/BCB06 / 07

पाकिस्तान के खिलाफ बनाए 800 से ज्यादा रन

137 रन की पारी की बदौलत रहीम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रहीम ने 102 मैचों में 38 से अधिक के औसत से 6763 रन बनाए हैं। 14 शतकों के अलावा, इस अनुभवी खिलाड़ी ने कुल 29 अर्धशतक बनाए हैं। रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 अर्धशतक और 2 शतक की मदद से 800 से ज्यादा रन बना दिए हैं।

​घरेलू टेस्ट मैचों में उनके आंकड़े​Image Credit : AP/BCB07 / 07

​घरेलू टेस्ट मैचों में उनके आंकड़े​

घरेलू टेस्ट मैचों में रहीम का यह आठवां शतक था। साथ ही उनके नाम 19 अर्धशतक भी हैं। बांग्लादेश में अपना 61वां टेस्ट खेल रहे यह स्टार बल्लेबाज 4000 रनों के करीब पहुंच रहे हैं। इस लिहाज से उनका औसत लगभग 80 है। रहीम की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!