मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे सफल बल्लेबाजों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का जलवा रहा है। टॉप-5 रन बनाने वालों की लिस्ट में 3 नाम मुंबई से रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो रनबाज जिनके नाम हैं सर्वाधिक रन, लेकिन उससे पहले दोनों टीमों के वर्तमान पोजीशन पर नजर डाल लेते हैं।
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दोनों टीम संघर्ष करती नजर आई है। मुंबई 9 मैच में 2 जीत और 7 हार के साथ 9वें पोजीशन पर है जबकि लखनऊ ने 8 मैच में 2 जीत और 6 हार के साथ 10वें पोजीशन पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।
हेड टू हेड की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 8 मैच में 6 में लखनऊ को जबकि 2 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। बात अगर वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की करें तो 3 मैच में से दो में लखनऊ को जीत मिली है। लेकिन इस सीजन मामला अलग है।
मुंबई और लखनऊ के बीच हुए मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो टॉप पर केएल राहुल का कब्जा रहा है। राहुल ने 4 मैच में 144.5 की औसत और 156.21 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में नंबर दो पर मार्कस स्टोइनिस हैं। स्टोइनिस ने 6 पारी में 45.8 की औसत से 229 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में नंबर 3 पर रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 165 रन हैं। हालांकि, रोहित इंजरी के कारण फिलहाल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
इस लिस्ट में नंबर 4 पर ईशान किशन हैं। वर्तमान में ईशान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं। ईशान के नाम 141 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में नंबर 5 पर निकोलस पूरन हैं। पूरन ने 97 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में पूरन संघर्ष कर रहे हैं।