मुंबई इंडियन्स को आईपीएल 2026 में अबतक खेले 8 मैच में 2 में जीत मिली है। उसके खाते में 4 अंक -0.784 के नेट रन रेट के साथ हैं। अंक तालिका में मुंबई नीचे से दूसरे यानी नौवें पायदान पर है। उससे नीचे केवल लखनऊ सुपर जायंट्स है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
किसी भी टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए लीग दौर में कम से कम 16 अंक हासिल करने होते है। मुंबई को इस जादूई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 12 अंक चाहिए और इसके लिए उसे अपने बाकी बचे छह मैच जीतने होंगे। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल 2026 में बाकी बचे सभी मैच करो या मरो वाले हो गए हैं। प्लेऑफ में एंट्री करने के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को जीत का छक्का जड़ना होगा। ऐसा करके ही वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मुंबई इंडियन्स ने अपने शुरुआती आठ में से 5 मैच घर पर खेले हैं। इसमें में लगातार चार मैच में उसे हार मिली है। वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता को पटखनी देकर मुंबई ने सीजन की शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद घर पर वो एक भी मैच नहीं जीत सकी है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मुंबई इंडियन्स को अपने बाकी बचे 6 लीग मैच में सीएसके, एलएसजी, आरसीबी, पीबीकेएस, केकेआर और राजस्थान से भिड़ना है। इसकी शुरुआत 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में होगी। इसके बाद लखनऊ से इकाना स्टेडियम में 4 मई को, आरसीबी से 10 मई को रायपुर में, पंजाब किंग्स से 14 मई को, केकेआर से 20 मई को ईडेन गार्डन्स में और राजस्थान रॉयल्स से 24 मई को भड़ंत होगी। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मुंबई इंडियन्स ने साल 2024 में खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की थी। मुंबई ने आखिरी 9 मैच में से 7 में जीत दर्द करके प्लेऑफ में एंट्री की थी। 12 साल बाद वैसे ही प्रदर्शन की आस फैन्स को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम से है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
मौजूदा सीजन में जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बुमराह को 8 मैच में से 2 विकेट मिले हैं। वहीं सूर्या केवल एक अर्धशतक जड़ सके हैं। रोहित चोट की वजह से मैदान पर नहीं उतर पा रहे हैं। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों की वजह से मुंबई की पलटन संघर्ष कर रही है। इनके वापसी करते ही टीम की स्थिति सुधर जाएगी। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)