दो साल पहले रिटायर हुई खिलाड़ी ने WPL में बना दिया डबल रिकॉर्ड

Meg Lanning Double Record In WPL: ऑस्ट्रेलिया की महान क्रिकेटर मेग लैनिंग ने टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इस शानदार खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए 2 साल हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस और कौशल में कोई कमी नहीं आई है। लैनिंग ने अब महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स टीम के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के खिलाफ मैच (DC-W vs UP-W) में शानदार पारी खेली और इस दौरान उन्होंने डबल रिकॉर्ड बना डाला। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम व मुंबई इंडियंस महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jan 15 2026, 10:52 IST
ऑस्ट्रेलिया की महान खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्डImage Credit : Instagram/WPLT2001 / 07

ऑस्ट्रेलिया की महान खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्ड

बेशक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सबसे महान क्रिकेटरों में शुमार मेग लैनिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को दो साल पहले अलविदा कह दिया था, लेकिन अभी भी इस खिलाड़ी में रनों की भूख जिंदा है। इसका एक प्रमाण WPL में दिल्ली-यूपी मैच के दौरान देखने को मिल गया।

दिल्ली बनाम यूपी WPL मैचImage Credit : Instagram/WPLT2002 / 07

दिल्ली बनाम यूपी WPL मैच

दिल्ली कैपिटल्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीमों के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक और रोमांचक महिला प्रीमियर लीग 2026 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया।

शून्य के स्कोर पर यूपी को पहला झटकाImage Credit : Instagram/WPLT2003 / 07

शून्य के स्कोर पर यूपी को पहला झटका

यूपी वॉरियर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनकी शुरुआत बहुत खराब रही। यूपी ने मैच की तीसरी ही गेंद पर जीरो के स्कोर पर अपना पहला विकेट ओपनर किरन नवगिरे के रूप में गंवा दिया।

कप्तान मेग लैनिंग ने खेली जोरदार पारीImage Credit : Instagram/WPLT2004 / 07

कप्तान मेग लैनिंग ने खेली जोरदार पारी

यूपी वॉरियर्स की कप्तान व ओपनर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लेनिंग ने दबाव में ना आते ही अपना खेल जारी रखा और बेहतरीन अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली जिसमें एक छक्का और 9 चौके शामिल रहे। उनके अलावा हरलीन देओल ने भी रिटायर्ड आउट होने से पहले 36 गेंदों में 47 रन बनाए। मध्यक्रम और निचले क्रम की बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बावजूद यूपी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए।

मेग लैनिंग ने बनाया डबल रिकॉर्डImage Credit : Instagram/WPLT2005 / 07

मेग लैनिंग ने बनाया डबल रिकॉर्ड

अपनी 54 रनों की शानदार पारी के दौरान मेग लैनिंग ने WPL में दो खास रिकॉर्ड बना दिए। सबसे पहले तो उन्होंने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा और कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। वहीं, वो अब तीसरी खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग इतिहास में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हरमनप्रीत कौर ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनी थीं। ये कमाल सबसे पहले नेट साइवर-ब्रंट ने किया था।

लैनिंग की टी20 क्रिकेट में कितने रनImage Credit : Instagram/WPLT2006 / 07

लैनिंग की टी20 क्रिकेट में कितने रन

ऑस्ट्रेलिया की शानदार क्रिकेटर मेग लैनिंग ने अब तक टी20 क्रिकेट करियर में 298 मैच खेलते हुए 120.84 के स्ट्राइक रेट से 8813 रन बना लिए हैं। वो इस मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार टी20 शतक और 64 अर्धशतक निकले हैं।

दिल्ली ने रोमांचक अंदाज में जीता मैचImage Credit : Instagram/WPLT2007 / 07

दिल्ली ने रोमांचक अंदाज में जीता मैच

मेग लैनिंग की शानदार पारी के बदौलत यूपी वॉरियर्स की टीम ये मैच जीत नहीं सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम ने ओपनर लिजेल ली की 44 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी के दम पर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। उन्हें अंतिम गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए थे सोफी एक्लेस्टोन ने चौका लगाकर उन्हें जीत दिला दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!