Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी खूब चर्चा है। इसी बीच भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) का नाम सामने आया है। रीति तिवारी इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। रीति तिवारी का नाम सामने आते ही फैंस की दिलचस्पी उनके बारे में जानने में बढ़ गई है। इसकी वजह सिर्फ यह नहीं है कि वो मनोज तिवारी की बेटी हैं, बल्कि रीति ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश भी की है। वो म्यूजिक की दुनिया से जुड़ी हुई हैं और सिंगिंग के साथ-साथ गाने लिखने और कंपोज करने का काम भी करती हैं। उनके म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में कवर सॉन्ग्स के अलावा ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Arishfa Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Arishfa Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी, भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। मनोज तिवारी और रानी का रिश्ता करीब 11 साल चला था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। रीति की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। हालांकि, उन्हें सिर्फ स्टार किड के तौर पर देखना सही नहीं होगा। वो म्यूजिक में पहले से एक्टिव हैं और सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर के तौर पर काम कर रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Rohed Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rohed Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
म्यूजिक के बाद राजनीति में भी रखा कदम
रीति तिवारी ने सिर्फ म्यूजिक तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो साल 2024 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। इस तरह उनके प्रोफाइल में म्यूजिक और पॉलिटिक्स दोनों ही पहलू नजर आते हैं। इसके अलावा रीति बिजनेस से भी जुड़ी हुई बताई जाती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ‘रीति स्पोर्ट्स’ की डायरेक्टर हैं और ज्वैलरी फर्म ‘जूनी’ की को-फाउंडर भी हैं। यानी कम उम्र में ही उन्होंने अलग-अलग फील्ड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है।
अब बिग बॉस में दिखेगा अलग अंदाज
अब रीति तिवारी के करियर का अगला बड़ा पड़ाव ‘बिग बॉस 20’ माना जा रहा है। रिपोर्ट्स में उन्हें शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट बताया गया है। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ऐसे में शो के प्रीमियर के साथ ही उनकी एंट्री को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। सलमान खान (Salman Khan) के शो में रीति की एंट्री इसलिए भी दिलचस्प होगी, क्योंकि अभी तक लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी और म्यूजिक से जुड़े चेहरे के तौर पर जानते हैं। ‘बिग बॉस’ में दर्शकों को उनकी पर्सनैलिटी का एक ऐसा पहलू देखने को मिल सकता है, जो कैमरे के सामने अब तक ज्यादा नजर नहीं आया है।
इंस्टाग्राम है चर्चा में रहती हैं रीति तिवारी
रीति तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीरें, म्यूजिक से जुड़े अपडेट और अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। अब बिग बॉस 20 में एंट्री की खबर के बाद इंस्टाग्राम पर भी रीति को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
कब से शुरू होगा 'बिग बॉस 20'?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है। शो को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस सीजन को लेकर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लगातार चर्चा में बनी हुई है और रीति तिवारी का नाम जुड़ने से शो को लेकर बज और बढ़ गया है। अब देखना होगा कि म्यूजिक और राजनीति की दुनिया से जुड़ी रीति तिवारी ‘बिग बॉस’ के घर में किस तरह अपनी गेम खेलती हैं। क्या वो अपनी पहचान सिर्फ स्टार किड के तौर पर छोड़कर एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में सामने आ पाएंगी, इसका जवाब शो शुरू होने के बाद ही मिलेगा।
