मेसी का फुटबॉल विश्व कप में जादू, एक मैच में बना दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

Lionel Messi World Records: ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के मैच में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया और लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली है। पिछली जीत की तरह एक बार फिर अर्जेंटीना के लिए सभी गोल उनके कप्तान व स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने किए, जिन्होंने इस एक मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jun 23 2026, 09:15 IST
अर्जेंटीना की दूसरी जीत, मेस्सी का रिकॉर्ड धमालImage Credit : AP01 / 07

अर्जेंटीना की दूसरी जीत, मेस्सी का रिकॉर्ड धमाल

फुटबॉल विश्व कप 2026 में अपने दूसरे मैच में भी डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना उतनी ही आक्रामक नजर आई, जितना अपने पहले मैच में थी। अपने कप्तान व महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो गोल के बदौलत अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। यहां जानेंगे इस दौरान मेसी ने कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोलImage Credit : AP02 / 07

फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल

मेसी ने 2026 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अल्जीरिया पर अर्जेंटीना की 3-0 से जीत के बाद मिरोस्लाव क्लोज़ के लंबे समय से चले आ रहे 17 वर्ल्ड कप जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, उस मैच में उन्होंने हैट्रिक लगाई थी। ऑस्ट्रिया पर मिली जीत के साथ, मेसी क्लोज़े से आगे निकल गए और अब 18 वर्ल्ड कप जीत के साथ अकेले यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सबसे ज्यादा जीत का विश्व रिकॉर्डImage Credit : AP03 / 07

सबसे ज्यादा जीत का विश्व रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया पर 2-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और दो गोल करके जर्मन दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज़ के 17 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, मेसी के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप मैचों में 18 जीत दर्ज हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा हासिल की गई सबसे ज़्यादा जीत हैं।

3 अलग-अलग संस्करण में गोल का नया रिकॉर्डImage Credit : AP04 / 07

3 अलग-अलग संस्करण में गोल का नया रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी पुरुषों के फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में टूर्नामेंट के तीन अलग-अलग संस्करणों (2014, 2022 और 2026) में चार या उससे ज़्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। ऐसा करने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी क्लोज़े हैं।

लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल का रिकॉर्डImage Credit : AP05 / 07

लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल का रिकॉर्ड

अर्जेंटीनी स्टार मेसी ने अब लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल किए हैं और लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड पहले फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरज़िन्हो के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था।

मेसी और एम्बाप्पे के बीच जंग हुई तेजImage Credit : AP06 / 07

मेसी और एम्बाप्पे के बीच जंग हुई तेज

इसी के साथ लियोनेल मेसी और फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे के बीच फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की रेस तेज हो गई है। मेसी के अब इस लिस्ट में सर्वाधिक 18 गोल हो गए हैं। जबकि एमबाप्पे ने इराक के खिलाफ दो गोल करके अपने वर्ल्ड कप गोल की संख्या 16 तक पहुंचा दी है। यानी अब मेसी और एमबाप्पे के बीच सिर्फ 2 गोल का अंतर है।

अर्जेंटीना राउंड ऑफ 32 में पहुंचाImage Credit : AP07 / 07

अर्जेंटीना राउंड ऑफ 32 में पहुंचा

ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2-0 से मिली शानदार जीत के साथ अब मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना दो मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप J में टॉप पर पहुंच गया है और उसने अगले चरण यानी 'राउंड ऑफ 32' में अपनी जगह पक्की कर ली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!