केएल राहुल ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Fastest 200 Six In IPL: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दिल्ली के इनफॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुरुआती 2 विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल ने 14 गेंद में 28 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दम पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 19 2025, 17:47 IST
केएल राहुल के 200 छक्केImage Credit : IPL01 / 06

केएल राहुल के 200 छक्के

दिल्ली कैपिटल्स के इनफॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए। गुजरात के खिलाफ मैच में राहुल ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज को मिड ऑन पर छक्का मारकर यह आंकड़ा पूरा किया।

सबसे तेज 200 छक्के राहुल के नामImage Credit : IPL02 / 06

सबसे तेज 200 छक्के राहुल के नाम

केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 129वीं पारी में हासिल किया। उन्होंने 28 रन की पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए।

तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी Image Credit : IPL03 / 06

तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो राहुल 200 छक्के लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उनसे जल्दी क्रिस गेल और आंद्रे रसेल ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे किए थे।

इस सीजन फॉर्म में राहुलImage Credit : IPL04 / 06

इस सीजन फॉर्म में राहुल

आईपीएल 2025 में केएल राहुल फॉर्म में हैं। 6 मैच में केएल राहुल ने 266 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन है और वह दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं।

टॉप पर क्रिस गेलImage Credit : IPL05 / 06

टॉप पर क्रिस गेल

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने केवल 69 पारी में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए थे।

नंबर दो पर आंद्रे रसेल Image Credit : IPL06 / 06

नंबर दो पर आंद्रे रसेल

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं। केकेआर के रसेल ने 200 छक्के पूरे करने के लिए 97 पारी खेली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!