केएल राहुल ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बन गए सबसे तेज शतकवीर

KL Rahul Record: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 35वें मैच में केएल राहुल ने शानदार पारी की उम्मीद थी और उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया। पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में ना केवल राहुल ने शतकीय पारी खेली बल्कि इस पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। चलिए जानते हैं कि राहुल ने अपनी एक पारी से किन-किन रिकॉर्ड का धराशायी कर दिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 25 2026, 17:31 IST
केएल राहुल का शतकImage Credit : IPL01 / 08

केएल राहुल का शतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 35वें मुकाबले में केएल राहुल ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेल दी। इस पारी के दम पर केएल राहुल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने इस पारी के दम पर वीरेंद्र सहवाग का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि राहुल की इस पारी की चर्चा इतनी क्यों हो रही है?

दिल्ली की पहले बल्लेबाजीImage Credit : IPL02 / 08

दिल्ली की पहले बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और उम्मीद के उलट पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और नीतीश राणा ने रिकॉर्ड साझेदारी की।

केएल राहुल का छठा शतकImage Credit : IPL03 / 08

केएल राहुल का छठा शतक

केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में केवल 47 गेंद में शतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। गेल के नाम भी 6 शतक है।

दिल्ली कैपिटल्स के सबसे तेज शतक Image Credit : IPL04 / 08

दिल्ली कैपिटल्स के सबसे तेज शतक

केएल राहुल ने 47 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के की मदद से शतक जड़ा। यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने 2011 में वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा जिनके नाम 48 गेंद में शतक का रिकॉर्ड था। सहवाग ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था।

राहुल ने रचा इतिहास Image Credit : IPL05 / 08

राहुल ने रचा इतिहास

केएल राहुल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह तीन अलग-अलग टीमों के लिए दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने दिल्ल कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए दो-दो शतक जड़ा।

दिल्ली के लिए रिकॉर्ड साझेदारीImage Credit : IPL06 / 08

दिल्ली के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

केएल राहुल और नीतीश राणा ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 220(95) रन की साझेदारी की। यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 14 साल पुराना डेविड वॉर्नर और नमन ओझा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी Image Credit : IPL07 / 08

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी

केएल राहुल 67 गेंद में 16 चौके और 9 छक्के की मदद से 152 रन बनाकर नाबाद रहे। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 141 रन की पारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पहले भारतीय बने केएल राहुलImage Credit : IPL08 / 08

पहले भारतीय बने केएल राहुल

आईपीएल में आज से पहले किसी भारतीय ने 150 रन की पारी नहीं खेली थी। आईपीएल में केएल राहुल 150 प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!