आईपीएल के 35वें मुकाबले में दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने दिग्गज एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहुल इस रिकॉर्ड से केवल 12 रन दूर थे और दूसरे ही ओवर में उन्होंने इसे पार कर लिया। चलिए जानते हैं कि आखिर राहुल ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?
आईपीएल के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोपहर के इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है, लेकिन दिल्ली के कप्तान ने इसके विपरीत बल्लेबाजी चुनी।
दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति की बात करें तो इसमें जमीन-आसमान का फर्क है। पंजाब किंग्स अजेय है और वो 6 मैच में 5 जीत दर्ज कर टॉप पर हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम छठे पोजिशन पर है और उसने 6 में से 3 मुकाबला जीता है।
इस मुकाबले से पहले केएल राहुल को धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 13 रन की दरकार थी। राहुल ने जैसे ही 13 रन का आंकड़ा छूआ वह आईपीएल में रन बनाने के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए।
केएल राहुल ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंद पर जैसे ही चौका लगाया वह रन बनाने के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए।
आईपीएल में धोनी के नाम 278 मैच की 242 पारी में 5,439 रन हैं, लेकिन राहुल अब उनसे आगे निकल गए। राहुल ने 143वीं पारी में ही यह मुकाम हासिल कर लिया।
अब राहुल के नाम 152 मैच की 143 पारी में 5, 450 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 132 रन नाबाद रहा है।
केएल राहुल के नाम अनोखा रिकॉर्ड है। वह तीन अलग-अलग टीमों से शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगा रहे हैं।