महिला T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का विश्व रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट यानी फटाफट क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज अपनी आतिशी पारी के चलते गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर जाते हैं। वहीं, कई बार गेंदबाज बल्लेबाज को चकमा देकर उनका विकेट पहली गेंद पर ही झटक लेते हैं। जल्दी ही क्रिकेट फैंस को महिला टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। इस मेगा इवेंट की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है, लेकिन यहां एक मजेदार बात यह है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ही एक खिलाड़ी ने ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके कोई भी खिलाड़ी नहीं बनाना चाहेगा।

Authored by: उमेश कुमारUpdated May 24 2026, 12:55 IST
कैथरीन सिवर ब्रंट के नाम अनोखा विश्व रिकॉर्डImage Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI01 / 07

कैथरीन सिवर ब्रंट के नाम अनोखा विश्व रिकॉर्ड

महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। इस मेगा इवेंट में इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी कैथरीन सिवर ब्रंट के नाम एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे अभी तक तोड़ा नहीं जा सका है। आइए जानते हैं कैथरीन ने कौन सा अनचाहा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक का विश्व रिकॉर्डImage Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI02 / 07

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक का विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड की पूर्व ऑलराउंडर कैथरीन सिवर ब्रंट के नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बाद डक पर आउट होने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। दाएं हाथ की बल्लेबाज कैथरीन ने 2009 से 2023 तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। इस दौरान कुल चार बार डक पर आउट हुईं।

13 पारियों में मिला बल्लेबाजी करने का मौकाImage Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI03 / 07

13 पारियों में मिला बल्लेबाजी करने का मौका

कैथरीन ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 25 मैच खेले हैं। इसकी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए चार बार डक पर पवेलियन लौटीं। सिवर ब्रंट ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 68 रन बनाए हैं।

फरगाना होक दूसरे स्थान पर Image Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI04 / 07

फरगाना होक दूसरे स्थान पर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की अनुभव बल्लेबाज फरगाना होक मौजूद हैं। फरगाना ने 2014 से 2023 तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में होक कुल चार बार डक पर आउट हुई हैं। इस दौरान होक ने महिला टी20 वर्ल्ड कप कुल 173 रन बनाए हैं।

सना मीर का भी नामImage Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI05 / 07

सना मीर का भी नाम

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2009 से 2018 तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 24 मैच खेलें। इसकी 21 पारियों में उनके बल्ले से 234 रन निकले, लेकिन वह चार बार डक पर भी आउट हुईं। वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

डैनी व्याट-हॉज चौथे पायदान परImage Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI06 / 07

डैनी व्याट-हॉज चौथे पायदान पर

इंग्लैंड की ही डैनी व्याट-हॉज इस लिस्ट मैं चौथे स्थान पर हैं। साल 2010 से 2024 तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 29 मैच खेले। इसकी 27 पारियों में वह भी चार बार डक पर आउट हुईं। डैनी के नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 488 रन दर्ज हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली खिलाड़ी भी शामिलImage Credit : ICC/Brunt Insta/BCCI07 / 07

महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली खिलाड़ी भी शामिल

वेस्टइंडीज की तूफानी बल्लेबाजी डिएंड्रा डॉटिन ने 2009 से 2024 तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 35 मैच खेले हैं। इसकी 34 पारियों में डॉटिन कुल चार बार डक पर आउट हुई हैं। उनके बल्ले से कुल 770 रन निकले हैं। उनके नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप में एक शतक भी दर्ज है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!