मुंबई के खिलाफ अनोखी हैट्रिक लेकर कगिसो रबाडा ने आईपीएल में रचा इतिहास

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाड ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है जो लीग के 19 साल के इतिहास में और कोई गेंदबाज नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को आईपीएल के 30वां मैच में रबाडा ने पहले पावरप्ले के अपने पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 20 2026, 21:37 IST
तीन ओवर में लिए तीन विकेटImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

तीन ओवर में लिए तीन विकेट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने दो खिलाड़ियों का आईपीए डेब्यू करवाया। डेब्यूटेंट दानिश, क्विंटन डिकॉक के साथ ओपनिंग करने उतरा। दूसरे ओवर में रबाडा ने डेब्यूटेंट दानिश को अपना पहला शिकार बनाया।

मुंबई की शुरुआत की खराबImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

मुंबई की शुरुआत की खराब

दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने डेब्यूटेंट दानिश मालेवर को LBW कर दिया। दानिश मात्र 2 रन बना सके। रबाडा ने स्टंप लाइन की गेंद की। दानिश स्पीड से मात खा गए और गेंद ने गिरने के बाद कांटा बदला और पैड पर जाकर लगी। मालेवर पहले मैच में छाप नहीं छोड़ सके।

दूसरे ओवर में दिया दूसरा झटकाImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

दूसरे ओवर में दिया दूसरा झटका

इसके बाद कगिसो रबाडा ने अपने स्पेल को दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक को अपना दूसरा शिकार बनाया। रबाडा ने एक बार फिर अपनी स्पीड से धोखा दिया और रबाडा को कैच आउट किया।

आईपीएल में रचा अनोखा इतिहास Image Credit : IPL/BCCI04 / 07

आईपीएल में रचा अनोखा इतिहास

इसके बाद अपने स्पेल के तीसरे ओवर में रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। रबाडा ने 152 किलोमीटर की गति से गेंद की और सूर्या क्लीन बोल्ड हो गए। रबाडा ने अपने पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। रबाडा ने पहली बार पावरप्ले के पहले तीन ओवर में तीन विकेट का कारनामा कर दिखाया।

जोफ्रा आर्चर को छोड़ा पीछे Image Credit : IPL/BCCI05 / 07

जोफ्रा आर्चर को छोड़ा पीछे

यही नहीं रबाडा आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ दिया। रबाडा पहले पावरप्ले में 7 विकेट ले चुके हैं। वहीं जोफ्रा के नाम 6 विकेट दर्ज हैं।

कई बार की 150 की स्पीड से गेंदImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

कई बार की 150 की स्पीड से गेंद

रबाडा ने मैच के दौरान घातक गेंदबाजी की। रबाडा ने चार ओवर में 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने मैच के दौरान कई बार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गेंद फेंकी।

फेंकी सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंदImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

फेंकी सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद

दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी। रबाडा ने 152.2 किमी की स्पीड से गेंद फेंकी। वह आईपीएल 2026 में सबसे तेज फेंकने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने। मुंबई के खिलाफ रबाडा ने 144 की औसत स्पीड से गेंदबाजी की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!