धोनी के महारिकॉर्ड पर जोस बटलर की निगाहें, रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ने का मौका

Jos Buttler T20I Record: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के पास एमएस धोनी के महारिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। इसके अलावा वह रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आज का मैच बटलर खेलते है तो क्या रिकॉर्ड बनाएंगे।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jul 11 2026, 12:16 IST
जोस बटलर बनेंगे बॉसImage Credit : AP/BCCI01 / 07

जोस बटलर बनेंगे बॉस

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मेहमान टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। पहले ही सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम आज अपनी लाज बचाने उतरेगी। उसके ऊपर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के पास 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौकाImage Credit : AP/BCCI02 / 07

रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

अगर बटलर इस मुकाबले में खेलने उतरते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बटलर एक साथ रोहित शर्मा और जॉर्ज डॉकरेल को पीछे छोड़ेंगे। फिलहाल वह रोहित शर्मा (159 मैच), डॉकरेल (159 मैच) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

बन सकते हैं दूसरे खिलाड़ीImage Credit : AP/BCCI03 / 07

बन सकते हैं दूसरे खिलाड़ी

सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग के नाम है। स्टार्लिंन ने 163 टी20I मुकाबले खेल हैं। वहीं, बटलर अगर आज मैदान पर उतरते हैं तो वह अपना 160वां टी20I मुकाबला खेल सकते हैं। ऐसे में वह सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने सकते हैं।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौकाImage Credit : AP/BCCI04 / 07

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

इसके अलावा जोस बटलर के पास एक और रिकॉर्ड हासिल करने का शानदार मौका है। अगर वह आज का मुकाबला खेलते हैं और मैच के दौरान एक सिक्स लगाते हैं तो वह एमएस धोनी के महारिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

 बनेंगे पहले विकेटकीपर बल्लेबाजImage Credit : AP/BCCI05 / 07

बनेंगे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

दरअसल, तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक सिक्स मारने के मामले में एमएस धोनी पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 359 रन छक्के लगाए हैं। जोस बटलर ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह एक सिक्स लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे।

लिस्ट में दिग्गजों का नाम शामिलImage Credit : AP/BCCI06 / 07

लिस्ट में दिग्गजों का नाम शामिल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज की लिस्ट में बटलर और धोनी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 300 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर 259 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट काबिज हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने 208 छक्के उड़ाए हैं।

नहीं चला है बल्लाImage Credit : AP/BCCI07 / 07

नहीं चला है बल्ला

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर अपनी फॉर्म तलाशते हुए दिखे हैं। चार मुकाबलों में बटलर ने कुल 44 रन बनाए हैं, जिसमें 36 रन सर्वाधिक स्कोर है। पांचवें मुकाबले के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!