टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के जावेद मियांदाद टॉप पर हैं। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े दिग्गजों का नाम है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो 11वें नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 4 2025, 20:09 IST
टॉप-5 में एक भारतीय Image Credit : ICC01 / 07

टॉप-5 में एक भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो तीसरे नंबर पर भारतीय खिलाड़ी का जलवा है। हालांकि, जो नाम है वह चौंकाने वाला है। इस लिस्ट में विराट और सचिन जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।

टॉप पर जावेद मियांदादImage Credit : ICC02 / 07

टॉप पर जावेद मियांदाद

इस लिस्ट में टॉप पर जावेद मियांदाद हैं। उन्होंने साल 1976 में 19 साल और 140 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 206 रन की पारी खेली थी।

जॉर्ज हेडलीImage Credit : ICC03 / 07

जॉर्ज हेडली

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज जॉर्ज हेडली हैं। उन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 223 रन की पारी खेली थी। वह उस वक्त 20 साल 308 दिन के थे।

नंबर 3 पर कांबलीImage Credit : ICC04 / 07

नंबर 3 पर कांबली

इस लिस्ट में नंबर 3 पर विनोद कांबली का नाम है। कांबली ने 1993 में 21 साल 32 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन की पारी खेली थी।

गैरी सोबर्सImage Credit : ICC05 / 07

गैरी सोबर्स

लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गैरी सोबर्स का नाम है। सोबर्स ने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नाबाद 365 रन की पारी खेली थी। वह उस वक्त 21 साल 213 दिन के थे।

ग्रीम स्मिथImage Credit : ICC06 / 07

ग्रीम स्मिथ

5वें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम है। स्मिथ ने 21 साल 259 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन बनाए थे।

गिल बने थे यंगेस्ट कप्तानImage Credit : ICC07 / 07

गिल बने थे यंगेस्ट कप्तान

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 269 रन की पारी खेली। वह डबल सेंचुरी लगाने वाले भारत के सबसे यंगेस्ट कप्तान बन गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!