रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का ऐलान मंगलवार या फिर बुधवार को किया जा सकता है। इसमें कई नए चेहरों या फिर पुराने खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 से होने वाली है। वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 10 से 14 अक्टूबर 2025 के बीच खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत में ही खेली जानी है ऐसे में टीम इंडिया तेज गेंदबाज बुमराह को आराम दे सकती है और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फ्रेश रख सकती है।
भारतीय टीम में लंबे समय से टेस्ट से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर की दोबारा वापसी हो सकती है। अय्यर ने डोमेस्टिक में दमदार प्रदर्शन किया है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह चोटिल हो गए थे और वे अभी तक पैर की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं ऐसे में उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना मुश्किल है।
शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, नारायण जगदीसन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल
पंत के बाहर होने के बाद जुरेल भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर हो सकते हैं। वहीं रिजर्व में एन जगदीशन हो सकते हैं जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भी मौका दिया गया था।