ये हैं क्रिकेट की दुनिया के 5 महान ऑलराउंडर, भारतीय नाम एक भी नहीं

Duniya Ke Mahan All Rounder: आईपीएल के इंपैक्ट प्लेयर के नियम को अलग कर दें तो अब भी क्रिकेट की दुनिया में उन टीमों को जलवा रहा है जिस टीम में ज्यादा ऑलराउंडर रहे हैं। आज हम ऐसे ही ऑलराउंडर की बात करेंगे जिन्हें दुनिया के महान ऑलराउंडर के रुप में कंसिडर किया जाता है। अफसोस की बात यह है कि इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है। इसके लिए हमने पैमाना लिया है कि जिसके नाम टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट और 10,000 से ज्यादा रन हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 3 2026, 17:56 IST
दुनिया के महान ऑलराउंडरImage Credit : ICC01 / 07

दुनिया के महान ऑलराउंडर

दुनिया के महान ऑलराउंडर की बात करें तो इसमें विदेशी खिलाड़ियों का जलवा रहा है। 5 ऐसे महान ऑलराउंडर की बात करें तो चुनिंदा नाम ऐसे हैं जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपनी टीम के लिए बराबर का योगदान दिया है। चलिए एक-एक कर इनके बारे में जानते हैं।

1. जैक कैलिस Image Credit : ICC02 / 07

1. जैक कैलिस

दुनिया के महान ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस का नाम है। कैलिस ने गेंद और बल्ले दोनों से अपनी टीम को कई मौकों पर चैंपियन बनाया है। 166 मैच खेलने वाले जैक कैलिस ने 45 शतक लगाए हैं और 5 बार फाइफर लिया है। कैलिस ने वनडे में भी 11,579 रन बनाए हैं और दो बार फाइफर लिया है। ​

2. गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)Image Credit : ICC03 / 07

2. गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)

इस लिस्ट में दूसरा नाम गैरी सोबर्स का है। वेस्टइंडीज के दिग्गज सोबर्स ने 93 टेस्ट में 26 शतक लगाए हैं और 6 बार फाइफर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में सोबर्स ने 8,032 रन बनाए हैं।

3. इयान बॉथम (इंग्लैंड)Image Credit : ICC04 / 07

3. इयान बॉथम (इंग्लैंड)

इस लिस्ट में तीसरा नाम इयान बॉथम का है। इंग्लैंड के लिए 102 टेस्ट खेलने वाले बॉथम ने 14 शतक लगाए हैं और इस दौरान उन्होंने 27 बार फाइफर लिया है। इसके अलावा उन्होंने 4 बार 10 विकेट भी चटकाए हैं। वह जब तक खेले इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर रहे।

4. बेन स्टोक्स Image Credit : ICC05 / 07

4. बेन स्टोक्स

दुनिया के महान ऑलराउंडर की लिस्ट में बेन स्टोक्स के तौर पर नया नाम शामिल हुआ है। 120 टेस्ट मैच खेलने वाले स्टोक्स ने 14 शतक लगाए हैं और 6 बार फाइफर लिया है। इसके अलावा वनडे में भी उन्होंने 5 शतक लगाए हैं और एक बार फाइफर लिया है।

रवींद्र जडेजाImage Credit : ICC06 / 07

रवींद्र जडेजा

दुनिया के महान ऑलराउंडरों की बात करें तो इसमें किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है, लेकिन रवींद्र जडेजा इस पैमाने के करीब पहुंचते हैं। उन्होंने सालों से भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थिति में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल किया है।

जडेजा का टेस्ट करियरImage Credit : ICC07 / 07

जडेजा का टेस्ट करियर

जडेजा के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 89 टेस्ट में 4,095 रन बनाए हैं और 348 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 बार फाइफर और 3 बार 10 विकेट चटकाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!