आरसीबी के खिलाफ ईशान किशन का धमाल, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Ishan Kishan Record: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी की झलक देखने को मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इस स्कोर में पहली बार कप्तानी कर रहे ईशान किशन का अहम रोल रहा जिन्होंने बतौर कप्तान पहले ही मैच में एक ऐसा कारनामा अपने नाम कर लिया जो आज से पहले SRH का कोई कप्तान अपने नाम नहीं कर पाया था।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 28 2026, 21:37 IST
ईशान की कप्तानी पारी Image Credit : IPL01 / 07

ईशान की कप्तानी पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी कप्तानी डेब्यू कर रहे ईशान किशन ने आईपीएल की शुरुआत वहीं से की जहां उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में छोड़ा था। शुरुआती 3 विकेट खोने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पर दबाव था, लेकिन किशन ने अपनी बैटिंग से इसे टीम पर ज्यादा हावी होने नहीं दिया और स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

हैदराबाद ने बनाए 201 रनImage Credit : IPL02 / 07

हैदराबाद ने बनाए 201 रन

टॉस गंवाकर पावरप्ले में 3 विकेट खोने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने सर्वाधिक 80 जबकि आखिर में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली।

​पावरप्ले में मुश्किल में हैदराबादImage Credit : IPL03 / 07

​पावरप्ले में मुश्किल में हैदराबाद

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब डफी की गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की टॉप ऑर्डर एकदम लाचार नजर आई। नतीजा पावरप्ले आरसीबी के नाम रहा। हैदराबाद ने पावरप्ले में केवल 49 रन बनाए और 3 अहम विकेट खो दिया।

ईशान किशन से संभाला मोर्चाImage Credit : IPL04 / 07

ईशान किशन से संभाला मोर्चा

शुरुआती झटकों से SRH को उबारने का काम किया कप्तान ईशान किशन ने जिन्होंने चौथे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ केवल 53 गेंद में 97 रन की साझेदारी की और अपनी टीम के स्कोर को 126 रन तक ले गए।

​​80 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन​Image Credit : IPL05 / 07

​​80 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन​

ईशान किशन 80 रन की पारी खेलकर 16वें ओवर में आउट हुए। उन्हें अभिनंदन सिंह ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। ईशान ने 210 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 8 चौके और 5 छक्के की मदद से केवल 38 गेंद में ये पारी खेली।

​​SRH के पहले कप्तान बने​Image Credit : IPL06 / 07

​​SRH के पहले कप्तान बने​

कप्तानी डेब्यू पर ईशान किशन ने केवल 27 गेंद में फिफ्टी पूरी की। वह SRH की ओर से बतौर कप्तान डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाल पहले खिलाड़ी बने।

​​आईपीएल में पूरे किए 3000 रन​Image Credit : IPL07 / 07

​​आईपीएल में पूरे किए 3000 रन​

इस पारी के दम पर ईशान किशन ने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इसके लिए 2,180 गेंद खेली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!