उलटी पड़ी T20 वर्ल्ड कप चैंपियन की सेमीफाइनल को लेकर की गई भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं। आज से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है। वहीं, पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञ सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। ऐसे में एक टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन की भविष्यवाणी उलटी पड़ गई है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 21 2026, 09:58 IST
सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणीImage Credit : AP/File01 / 07

सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित है। 7 फरवरी से 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले गए। लीग के रोमांच के बाद अब सुपर-8 के घमासान का आगाज होगा। वहीं, क्रिकेट विशेषज्ञों ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है।

गलत हुई भविष्यवाणीImage Credit : AP/File02 / 07

गलत हुई भविष्यवाणी

ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने सेमीफाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान पठान ने ऐसी 4 टीमों के नाम बताए, जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। हालांकि, उनकी भविष्यवाणी उलटी पड़ गई।

इन चार टीमों का लिया नामImage Credit : AP/File03 / 07

इन चार टीमों का लिया नाम

2007 टी20 वर्ल्ड कप चैंयिपन इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और इंग्लैंड को चुना। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।

जिम्बाब्वे ने दी शिकस्तImage Credit : AP/File04 / 07

जिम्बाब्वे ने दी शिकस्त

जिम्बाब्वे ने ग्रुप मुकाबले में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई। रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 23 रनों से मात दी। इसके बाद करो या मरो के मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप-स्टेज में ही समाप्त हो गया।

इन के पास मौकाImage Credit : AP/File05 / 07

इन के पास मौका

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से इरफान पठान की भविष्यवाणी उलटी पड़ती हुई दिख रही है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरा है। हालांकि, अभी तक टीम का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

दोबारा हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैचImage Credit : AP/File06 / 07

दोबारा हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

वहीं, पाकिस्तान ने लीग स्टेज में टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद दमदार वापसी की है। छोटी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बनाई है। अगर वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड ने भी की है वापसीImage Credit : AP/File07 / 07

इंग्लैंड ने भी की है वापसी

पठान के अनुसार, इंग्लैंड के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। लीग मुकाबलों में इंग्लैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन-अप की कलाई खुल गई थी। नेपाल के खिलाफ वह हारते-हारते बची थी। वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त मिलने के बाद से अंग्रेज टीम ने वापसी की राह पकड़ी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!