इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कप्तानी में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि पिछले साल ही ऑक्शन के बाद टीमों ने कमान सौंपी थी ऐसे में शायद ही बड़े बदलाव नजर आए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। सीएसके की कमान एक बार फिर से रुतुराज गायकवाड़ संभालने वाले हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की एक बार फिर से ऋषभ पंत कप्तानी करने वाले हैं। पंत इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं।
हार्दिक पांड्या ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को क्वालिफायर तक ले गए थे लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में वे ही एक बार फिर से कमान संभालेंगे।
श्रेयस अय्यर का आईपीएल तक फिट होने की पूरी संभावना है और वे टीम को एक बार फिर से खिताब जिताने का लक्ष्य लेकर चलेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से अपने कप्तान अक्षर पटेल के साथ ही आगे बढ़ सकती है। अक्षर पटेल से हालांकि और बेहतर कप्तानी की उम्मीद होगी।
राजस्थान रॉयल्स का कप्तान कौन बनेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। संजू सैमसन के जाने के बाद हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस में सबसे आगे रवींद्र जडेजा चल रहे हैं जिन्हें टीम ने 14 करोड़ रुपए में जोड़ा है।
आरसीबी एक बार फिर से अपने चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार के साथ ही जा सकती है। पाटीदार एक और खिताब दिलाना चाहेंगे।
गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान शुभमन गिल ही रहने वाले हैं। गिल के पास अब भारतीय टीम की कप्तानी का भी अनुभव रहेगा।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कमान पैट कमिंस के पास ही रहने वाली है। टीम ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है।
केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज नहीं किया है जिससे ये हिंट मिल रहा है कि वे ही कमान संभाल सकते हैं। हालांकि टीम सबसे बड़े बजट के साथ उतरेगी और अगर कोई बड़ा खिलाड़ी उन्हें मिल गया तो वे उसे कमान सौंप सकते हैं।