प्लेऑफ में किससे होगी किसकी भिड़ंत, ऐसे हैं समीकरण

IPL 2025 Playoff Round Clash Scenario: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने सोमवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट के अंतर से मात देकर पहले क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम को अंक तालिका में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा है। पंजाब किंग्स की टीम पहले क्वालीफायर मुकाबले में किससे भिड़ेगी और मुंबई इंडियन्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में किस टीम से दो-दो हाथ करेगी। इसका फैसला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले पर निर्भर करेगा। गुजरात की तक़दीर इस मुकाबले पर निर्भर है। आइए जानते हैं प्लेऑफ राउंड के पहले दो मैच में किस टीम की किससे हो सकती है भिड़ंत, ऐसे हैं समीकरण।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 27 2025, 00:19 IST
​प्वाइंट्स टेबल ऐसा है ताजा हालImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

​प्वाइंट्स टेबल ऐसा है ताजा हाल

पंजाब किंग्स की मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के बाद पंजाब गुजरात को पछाड़कर अंक तालिका में पहले पायदान पर 19 अंक और 0.372 के नेट रन रेट के साथ काबिज हो गई है। दूसरे स्थान पर गुजरात की टीम 18 अंक और 0.254 के नेट रन रेट के साथ काबिज है। वहीं आरसीबी की टीम 13 मैच में 17 अंक और 0.255 के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है वहीं मुंबई इंडियन्स 16 अंक और 1.142 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है।

लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की जीत​Image Credit : IPL/BCCI02 / 07

लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की जीत​

अगर मंगलवार को इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देती है तो आरसीबी की टीम अंक तालिका में 19 अंक के पहले क्वालीफायर में एंट्री कर लेगी। पहले और दूसरे स्थान का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की भिड़ंत होगी। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच जंग होगी।

लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की हारImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की हार

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को अगर आरसीबी मैच हार जाती है तो उसे 17 अंक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होगी। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का आमना-सामना होगा।

अगर रद्द हुआ लखनऊ बेंगलुरू का मुकाबला​Image Credit : IPL/BCCI04 / 07

अगर रद्द हुआ लखनऊ बेंगलुरू का मुकाबला​

अगर 27 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े तो ऐसी स्थिति में आरसीबी के खाते में 14 मैच में 18 अंक हो जाएंगे। जीटी और आरसीबी दोनों बराबरी पर आ जाएंगी। ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा और आरसीबी पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। वहीं गुजरात का एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई से जंग होगी।

​गुजरात के फैन्स करेंगे लखनऊ की जीत की दुआImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

​गुजरात के फैन्स करेंगे लखनऊ की जीत की दुआ

मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की तकदीर का फैसला आरसीबी करेगी। अगर आरसीबी मैच जीत लेती है तो गुजरात एलिमिनेटर में होगी। ऐसे में गुजरात के फैन्स मंगलवार को लखनऊ की जीत की दुआ करेंगे।

मुल्लानपुर में खेले जाएंगे पहले दो प्लेऑफ मुकाबलेImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

मुल्लानपुर में खेले जाएंगे पहले दो प्लेऑफ मुकाबले

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई को शुरू होंगे। पहला क्वालीफायर 29 मई को और एलिमिनेटर मैच 30 मई को खेला जाएगा। दोनों मैच पंजाब के मुल्लानपुर में खेले जाएंगे।

अहमदाबाद में खेला जाएगा दूसरा क्वालीफायर और फाइनलImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

अहमदाबाद में खेला जाएगा दूसरा क्वालीफायर और फाइनल

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 3 जून को फाइनल भी आयोजित होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!