भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने वाराणसी में की शादी, कौन हैं जीवनसाथी अक्षिता राज

Akash Deep Marriage: टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी अब सिंगल नहीं रहा। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शादी कर ली है। वाराणसी में हुए एक भव्य समारोह में आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ शादी की। समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल है। आकाश दीप ने भी एक खूबसूरत संदेश लिखकर अपनी नई पारी के आगाज को फैंस के साथ साझा किया।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jun 25 2026, 14:31 IST
आकाश दीप की नई पारीImage Credit : Instagram/AkashDeep01 / 08

आकाश दीप की नई पारी

भारत के 29 वर्षीय क्रिकेटर आकाश दीप ने वाराणसी में एक समारोह में शादी की और अपनी ज़िंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत की। दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करके इसका ऐलान किया। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी जीवनसाथी और देखिए शादी की कुछ शानदार तस्वीरें।

बिहार के बद्दी से शुरू हुआ था जश्नImage Credit : Instagram/AkashDeep02 / 08

बिहार के बद्दी से शुरू हुआ था जश्न

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की शादी के समारोह की शुरुआत बिहार के रोहतास ज़िले में आकाश के होमटाउन बद्दी में शुरू हो गया था। परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने कई रस्मों में हिस्सा लिया। मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह भी क्रिकेटर की शादी में शामिल हुए।

वाराणसी में हुए मुख्य रस्मेंImage Credit : Instagram/AkashDeep03 / 08

वाराणसी में हुए मुख्य रस्में

आकाश दीप और अक्षिता राज की शादी की मुख्य रस्में वाराणसी में हुईं। आकाश दीप और उनकी जीवनसाथी अक्षिता, दोनों ही समारोह के दौरान खूब जंच रहे थे। इस दौरान ज्यादातर करीबी लोग ही शादी में मौजूद रहे।

कौन हैं अक्षिता राजImage Credit : Instagram/AkashDeep04 / 08

कौन हैं अक्षिता राज

क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज से शादी की है, हालांकि अभी उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। एक खबर के मुताबिक अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली हैं।

आकाश दीप ने लिखा खूबसूरत संदेशImage Credit : Instagram/AkashDeep05 / 08

आकाश दीप ने लिखा खूबसूरत संदेश

आकाश ने सोशल मीडिया पोस्ट में में लिखा- हम साथ मिलकर सबसे लंबी और सबसे खूबसूरत पारी खेलने के लिए तैयार हैं। जब हम इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, तो मुझे पता है कि मेरे पार्टनर के तौर पर आपके साथ हर दिन जीत जैसा महसूस होगा। हमारी हमेशा साथ रहने वाली टीम के नाम।

फोटोशूट की कई तस्वीरें वायरलImage Credit : Instagram/AkashDeep06 / 08

फोटोशूट की कई तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर इस शादीशुदा जोड़े के एक लाजवाब फोटोशूट की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई हैं। जहां आकाश दीप रॉयल लुक में नजर आए, वहीं अक्षिता भी लाल रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

कई क्रिकेटरों ने लिखे बधाई संदेशImage Credit : Instagram/Suryakumaryadav/Kuldeepyadav07 / 08

कई क्रिकेटरों ने लिखे बधाई संदेश

जब आकाश दीप ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तो बधाईयों की बारिश भी शुरू हो गई। सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव सहित कई नामी क्रिकेटरों ने उनको बधाई दी। आईपीएल टीम केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी आकाश दीप को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

आकाश दीप का क्रिकेट करियरImage Credit : Instagram/AkashDeep08 / 08

आकाश दीप का क्रिकेट करियर

आकाश दीप ने 2024 में रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। उन्होंने आते ही ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली ही पारी में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को बिखेरने का काम किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर खेला था। आईपीएल 2026 में आकाश दीप को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलना था, लेकिन चोट के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!