अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो 15 फरवरी का दिन आपके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। जो मजा दोस्तों के साथ घूमने में है तो उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को हारते देखने में है। लेकिन सवाल उठता है कि इस मैच को देखें कहां, तो चलिए हम आपकी मुश्किल दूर कर देते हैं और बताते हैं कि इस मुकाबले को आप कहां देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला 15 फरवरी, यानी रविवार को श्रीलंका के आर प्रेमसादास क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।
अगर आप भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स हिंदी चैनल पर देख सकते हैं।
अगर आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप इसे जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं। आप इसे ऐप या वेबसाइट के द्वारा अपने पसंदीदा भाषा के साथ देख सकते हैं।
अगर आप भारत-पाकिस्तान मुकाबले को फ्री मे देखना चाहते हैं और आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं तो आप इसे फ्री में भी देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना चाहिए। डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इस मुकाबले को फ्री में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।
अगर आपके पास फ्री डिश नहीं है तब भी इस मुकाबले का आनंद आप उठा सकते हैं। लेकिन फिर आप इस मैच की कामेंट्री ही सुन पाएंगे। इसके लिए आपको न्यूजऑनएअर ऐप डाउनलोड करना होगा जिसमें इस मुकाबले की लाइव कॉमेंट्री को आप सुन सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी बचपन की याद भी ताजा कर सकते हैं जब रेडियो की कॉमेंट्री का बोलबाला था।
बिना अलग से सब्सक्रिप्शन लिए भी आप इस मुकाबले का आनंद फ्री में उठा सकते हैं। इसके लिए आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए और उसमें अनलिमिटेड 5G का कोई प्लान एक्टिव रहना चाहिए। इस सूरत में आप बिना अलग से सब्सक्रिप्शन दिए भारत-पाकिस्तान मैच देख सकते हैं।