हार्दिक के बिना ऐसी होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। पिछली पारी में शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है, जबकि श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की वापसी हुई है। पहला मुकाबला 11 जनवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा। ऐसे में हार्दिक और बुमराह के बिना टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 4 2026, 10:32 IST
हार्दिक के बिना भारत की प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI01 / 08

हार्दिक के बिना भारत की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो हार्दिक के नहीं होने के बावजूद यह काफी मजबूत नजर आ रही है। शुभमन गिल के आने से सलामी बल्लेबाजी सेट है तो वहीं नंबर 3 और नंबर 4 के लिए भी टीम के पास उपयुक्त विकल्प मौजूद है। 11 जनवरी को होने वाले पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

टॉप ऑर्डर में गिल-रोहितImage Credit : BCCI02 / 08

टॉप ऑर्डर में गिल-रोहित

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलने वाले शुभमन गिल की वापसी ने साफ कर दिया कि है सलामी जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। जब भी टीम में गिल मौजूद होते हैं तो हमेशा ऐसा ही होता आया है।

नंबर 3 पर विराट कोहली Image Credit : BCCI03 / 08

नंबर 3 पर विराट कोहली

नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह फिक्स है। विराट ने पिछली 4 पारियों में हर बार 50 प्लस का स्कोर किया है और वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक लगाकर आए हैं। विराट अपने प्राइम फेज पर हैं जिसका फायदा टीम इंडिया को जरूर मिलेगा।

नंबर 4 पर श्रेयस अय्यरImage Credit : BCCI04 / 08

नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर

नंबर 4 श्रेयस अय्यर की जगह है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर वह पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो केएल राहुल उनकी जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ऑलराउंडर के तौर पर जडेजाImage Credit : BCCI05 / 08

ऑलराउंडर के तौर पर जडेजा

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहेंगे। हार्दिक की अनुपस्थिति में नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं।

कुलदीप यादवImage Credit : BCCI06 / 08

कुलदीप यादव

स्पिन गेंदबाजी के तौर पर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन की पहली पसंद होंगे जिनका साथ निभाने के लिए रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। कुलदीप 2025 में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

अर्शदीप और हर्षित राणाImage Credit : BCCI07 / 08

अर्शदीप और हर्षित राणा

जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को भी आजमाया जा सकता है जो लंबे वक्त बाद वापसी कर रहे हैं।

पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवनImage Credit : BCCI08 / 08

पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- रोहित शर्मा, विराट कोहली , शुभमन गिल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!