धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर या कप्तान नहीं थे। वह मैदान पर असंभव को संभव बनाने वाले जादूगर थे। धोनी के नाम के आगे कुछ ऐसे कीर्तिमान दर्ज मिलते हैं, जो समय की धूल से परे, आज भी चमक रहे हैं। मैदान के कैप्टन कूल की सादगी भरी जिंदगी भी खूब चर्चा का विषय रही हैं। आइए उनसे जुड़ी पांच खास बातें जानते हैं।
एमएस धोनी को जितना स्पोर्ट्स से प्यार है। उतना ही प्यार वो बाइक से करते हैं। उनके पास बाइक का शो रूम है। जिसमें हर तरह की बाइक हैं। धोनी खुद बाइक की सर्विसिंग करने हैं।
धोनी की पसंदीदा बाइक में से एक है यमहा की बाइक हैं। वो भी पूराने मॉडल की। धोनी अपनी बाइकों को जल्दी नहीं निकालते क्योंकि उन्हें एक बाइक निकलाने के लिए पहले कई बाइकें हटानी पड़ेगी।
साल 2014 में आईपीएल के दौरान रायडू के घर से बिरयानी बनी और वह सीएसके के होटल लाई गई। लेकिन होटल मैनेजमेंट ने बाहर से लाए हुए खाने को अंदर ले जाने से मना कर दिया। इसके चलते धोनी नाराज हुए और होटल चेंज कर दिया।
महेंद्र सिंह धोनी के हुक्का पीने की चर्चा काफी समय से है, जिसमें पूर्व साथी खिलाड़ियों के खुलासों से यह बात सामने आई है कि उनके होटल के कमरे में 'ओपन-डोर' (खुले दरवाजे) की नीति रहती थी। इरफान पठान ने भी हुक्के पर बड़ा बयान दिया था।
महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस, जिसका नाम "कैलाशपति" है, कई एकड़ में फैला है। झारखंड के रांची के बाहरी इलाके में स्थित इस प्रॉपर्टी को बनाने में तीन साल लगे और यह प्राकृतिक शांति और शानदार सुविधाओं का एक बेहतरीन मेल है। इसमें इनडोर स्टेडियम, ड्रीम गैराज, खेत और सुंदर लॉन बने हुए हैं।
धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह फिलहाल आईपीएल में संक्रिय हैं, लेकिन 19वें सीजन में धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला। उनके संन्यास लेने की भी चर्चाएं थीं, लेकिन धोनी ने अभी आईपीएल को अलविदा नहीं कहा है।