हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में डॉन ब्रैडमैन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले से पहले उन्हें केवल 3 रन की दरकार थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए आवश्यक 190 रन का लक्ष्य 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मिचेल ओवेन और ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी खेली और जीत के हीरो रहे।
इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल नहीं चले। गेंदबाजी में उन्होंने 1 ओवर में 11 रन खर्चे और विकेटलेस रहे, वहीं बल्लेबाजी में 10 गेंद में उन्होंने 11 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए।
ग्लेन मैक्सवेल भले बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने 11 रन बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 रन पूरे कर लिए। इस मैच से पहले मैक्सवेल के नाम 272 मैच में 31.78 की औसत और 128.59 की स्ट्राइक रेट से 6,993 रन थे।
ग्लेन मैक्सवेल ने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इस आंकड़े से केवल 3 रन दूर थे। ब्रैडमैन के नाम 52 मैच में 99.94 की औसत से 6,996 रन थे और अब मैक्सवेल उनसे आगे निकल गए हैं।
वनडे से संन्यास ले चुके मैक्सवेल के नाम अब 273 मैच की 257 पारी में 7,004 रन हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान 10 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं। पोंटिंग के नाम 559 मैच की 667 पारी में 27,368 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 70 शतक और 146 अर्धशतक लगाए हैं।