गौतम गंभीर ही क्यों हैं टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए पहली पसंद

Gautam Gambhir to be team india head coach: में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इसी बीच क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन गौतम गंभीर ही भारतीय टीम के अगले हेड कोच होंगे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर बीसीसीआई गंभीर पर ही क्यों भरोसा जता रही है।

Authored by: SIddharth Sharma Updated May 29 2024, 13:40 IST
2 बार के वर्ल्ड कप चैंपियनImage Credit : RCB01 / 05

2 बार के वर्ल्ड कप चैंपियन

​गौतम गंभाीर 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। उन्होंने दोनों टूर्नामेंट में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जो कि टीम के लिए आगे भी काम आ सकती है। गंभीर की 2011 विश्वकप की 97 रनों की पारी आज भी याद की जाती है।​

हर मुद्दे पर बेबाक रायImage Credit : BCCI/IPL/X02 / 05

हर मुद्दे पर बेबाक राय

गौतम गंभीर की सबसे खास बात ये है कि वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। वो एकदम खरी और सीधी बात कहते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि सामने वाले को बुरा लगेगा या अच्छा लगेगा। ये टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वे खिलाड़ियों को सही आकलन देकर मोटिवेट कर सकते हैं।​

व्यक्तिगत परफॉर्मेंस से ज्यादा टीम के बारे में सोचनाImage Credit : ICC/X03 / 05

व्यक्तिगत परफॉर्मेंस से ज्यादा टीम के बारे में सोचना

गौतम गंभीर हमेशा यही कहते हैं कि भारत में टीम से ज्यादा एक खिलाड़ी के व्यक्तिगत परफॉर्मेंस को महत्व दिया जाता है। अगर वो कोच बनते हैं तो फिर इस कल्चर को खत्म कर सकते हैं। अगर किसी बड़े खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो गौतम गंभीर उसे ड्रॉप करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएंगे।​

आईपीएल में कोचिंग का अच्छा अनुभवImage Credit : BCCI/IPL/X04 / 05

आईपीएल में कोचिंग का अच्छा अनुभव

​गौतम गंभीर 2022-23 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच रहे थे और वहां पर दो बार टीम को प्लेऑफ में ले गए थे। उन्होंने हाल ही में केकेआर क मेंटोर के रुप में टीम को ट्रॉफी जिताई है। ऐसे में उनका कोचिंग अनुभव काम आ सकता है।​

डोमेस्टिक क्रिकेट पर पैनी नजरImage Credit : ICC/X05 / 05

डोमेस्टिक क्रिकेट पर पैनी नजर

जय शाह ने ये साफ कर दिया था कि जो भी कोच बनेगा उसे भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट की अच्छी जानकारी होना जरूरी है। गंभीर लंबे समय तक डोमेस्टिक खेल चुके हैं और उन्हें युवा प्रतिभाओं की अच्छी पहचान है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!