बेहद घातक है न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड, कीवी टीम में हैं इतने ऑलराउंडर

India vs New Zealand T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज विश्व कप से ठीक पहले है। भारत विश्व कप का सह-मेजबान है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारतीय टीम अपनी धरती पर और वो भी टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत है। हालांकि, न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को देखते हुए उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्योंकि टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jan 20 2026, 15:18 IST
टीम में ऑलराउंडर की भरमारImage Credit : BLACKCAPS/ICC/AP01 / 09

टीम में ऑलराउंडर की भरमार

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम को अब 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज 21 से 31 जनवरी तक खेली जानी है। न्यूजीलैंड भी टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय कंडीशन को देखते हुए कीवी टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। टी20 टीम में कुल 8 ऑलराउंडर शामिल हैं।

मिचेल सैंटनरImage Credit : BLACKCAPS/ICC/AP02 / 09

मिचेल सैंटनर

इसकी शुरुआत कप्तान मिचेल सैंटनर से होती है। बॉलिंग ऑलराउंडर सैंटनर ने 122 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेले हैं और 118 पारियों में कुल 130 विकेट चटकाए हैं। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए 80 पारियों में कुल 848 रन बना चुके हैं। कई बार उन्होंने सिंगल हैंडेड मैच जिताया है।

चोटिल हुए ब्रेसवेलImage Credit : BLACKCAPS/ICC/AP03 / 09

चोटिल हुए ब्रेसवेल

वनडे टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल टी20 में और घातक हो जाते हैं। इस बैटिंग ऑलराउंडर ने 47 मैच की 31 पारियों में 434 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी करते हुए 38 पारियों में 35 विकेट चटकाएं हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वह चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनके खेलने की संभावना कम है।

मार्क चैपमैनImage Credit : BLACKCAPS/ICC/AP04 / 09

मार्क चैपमैन

ऑलराउंडर मार्क चैपमैन बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते और स्लो लेफ्ट आर्म आर्थोडॉक्स गेंदबाजी करके बल्लेबाज को अपने जाल में फंसाने में माहिर हैं। चैपमैन के नाम 100 टी20I में 1890 रन दर्ज हैं और 7 इनिंग में गेंदबजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किया है।

23 साल का खिलाड़ी भी शामिलImage Credit : BLACKCAPS/ICC/AP05 / 09

23 साल का खिलाड़ी भी शामिल

23 साल के जैक फाउल्क्स कीवी टीम के लिए उभरते हुए स्टार हैं। इस ऑलराउंडर 17 टी20I मैच में 60 रन और 18 विकेट चटकाए हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले जैक मीडियम पेसर हैं। अपनी स्लोवर गेंद से बल्लेबाजों को खूब परेशान करते हैं।

डेरिल मिचेल से बच के रहनाImage Credit : BLACKCAPS/ICC/AP06 / 09

डेरिल मिचेल से बच के रहना

बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल वनडे सीरीज में अपना जलवा दिखा चुके हैं। दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से मिचेल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 90 टी20I मैच में वह 1674 रन और 9 विकेट चटका चुके हैं। भारत को मिचेल से सावधान रहने की जरूरत है।

​जेम्स नीशम (जिमी नीशम)Image Credit : BLACKCAPS/ICC/AP07 / 09

​जेम्स नीशम (जिमी नीशम)

35 साल के बैटिंग ऑलराउंडर ने कीवी टीम के लिए 93 टी20I मैच में कुल 1010 रन बनाए हैं। साथ ही 65 पारियों में 56 विकेट भी चटकाए हैं। जेम्स नीशम (जिमी नीशम) बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मीडियम फास्ट गेंदबाजी करते हैं।

Glenn Phillips (ग्लेन फिलिप्स)Image Credit : BLACKCAPS/ICC/AP08 / 09

Glenn Phillips (ग्लेन फिलिप्स)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स मीडिल ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। फील्डिंग के दौरान चीते जैसी फुर्ती और बाज के जैसी नजर के लिए फेमस हैं। फिलिप्स ने 83 टी20I मैच में 1929 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटका चुके हैं।

Rachin Ravindra (रचिन रविंद्र)Image Credit : BLACKCAPS/ICC/AP09 / 09

Rachin Ravindra (रचिन रविंद्र)

न्यूजीलैंड के उभरते हुए बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रविंद्र टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। टीम जरूरत के हिसाब से वह मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 38 मैच की 34 पारियों में 549 बना चुके हैं। साथ ही 18 पारियों में 14 विकेट हासिल की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!