दिल्ली ने बनाया IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर, बना दिया रनों का पहाड़

Highest Score of IPL 2026: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने रनों का तूफान ला दिया। इसके साथ ही दिल्ली ने IPL के 19वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में केएल राहुल और नीतीश राणा ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।​

Authored by: आदित्य साहूUpdated Apr 25 2026, 18:02 IST
दिल्ली कैपिटल्स की धुआंधार बल्लेबाजीImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

दिल्ली कैपिटल्स की धुआंधार बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की सबसे धुआंधार बैटिंग की। इस मुकाबले में दिल्ली के ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि नीतीश राणा ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।

टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजीImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 264 रन बना दिए।

इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोरImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

इसके साथ ही दिल्ली ने IPL के 19वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया। इससे पहले इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर पंजाब किंग्स ने बनाया था। पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे।

केएल राहुल ने जड़ा धमाकेदार शतकImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

केएल राहुल ने जड़ा धमाकेदार शतक

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल ने एक धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 152 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह IPL में 6 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। इस पारी में उन्होंने मात्र 47 गेंदों में शतक जड़ा।

नीतीश राणा ने भी खेली 91 रनों की पारीImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

नीतीश राणा ने भी खेली 91 रनों की पारी

केएल राहुल के अलावा नीतीश राणा ने भी 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली। नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। केएल राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी भी की।

पंजाब के सभी गेंदबाजों की हुई जमकर कुटाईImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

पंजाब के सभी गेंदबाजों की हुई जमकर कुटाई

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। पंजाब के मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जहां 4 ओवर में 49 रन खर्च करके सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। वहीं जेवियर बार्टलेट को तो 4 ओवर में 69 रन खर्च करने पड़े और उन्हें भी सिर्फ 1 विकेट मिला।

IPL में सबसे ज्यादा शतकवीरों की लिस्ट में शामिलImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

IPL में सबसे ज्यादा शतकवीरों की लिस्ट में शामिल

केएल राहुल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में दिग्गज क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। वहीं उनसे ज्यादा शतक अब सिर्फ विराट कोहली और जोस बटलर के नाम हैं। विराट ने आईपीएल में जहां 8 शतक बनाए हैं, वहीं जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

IPL इतिहास के इकलौते बल्लेबाजImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

IPL इतिहास के इकलौते बल्लेबाज

केएल राहुल आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए दो और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी दो सेंचुरी बनाई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!