राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में सीएसके की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में दो ऐसी टीमें भिड़ेंगी, जो उद्घाटन सीजन की फाइनालिस्ट रही थीं। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगा। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। क्योंकि जब-जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं, मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Mar 30 2026, 12:53 IST
राजस्थान के खिलाफ भरेंगे दमImage Credit : CSK X Handle01 / 08

राजस्थान के खिलाफ भरेंगे दम

आईपीएल के तीसरे मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहली बार पीली जर्सी में खेलने वाले संजू सैमसन अपनी पूरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, जबकि रवींद्र जडेजा भी अपनी पुरानी टीम चेन्नई के सामने दम भरेंगे।

धोनी हुए बाहरImage Credit : CSK X Handle02 / 08

धोनी हुए बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले से पहले ही बड़ा झटका लगा, जब धोनी फिटनेस कारणों से दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए। चेन्नई अपने रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में उतरेंगी।

संजू और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंगImage Credit : CSK X Handle03 / 08

संजू और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी जोड़ी के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैर मौजूदगी में इन्ही दो खिलाड़ियों पर ज्यादा नजरें रहेंगी। संजू सैमसन विकेट के पीछे कीपिंग भी करते हुए दिखाई देंगे।

प्रशांत और कार्तिक पर रहेंगी निगाहेंImage Credit : CSK X Handle04 / 08

प्रशांत और कार्तिक पर रहेंगी निगाहें

धोनी की गैर मौजूदगी में 20 साल के बायें हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है, जिन्होंने घरेलू टी20 मैचों में प्रभावित किया। इसके अलावा 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए कार्तिक शर्मा पर भी नजर होगी।

डेवाल्ड ब्रेविस पर बड़ी जिम्मेदारीImage Credit : CSK X Handle05 / 08

डेवाल्ड ब्रेविस पर बड़ी जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे जैसे भरोसेमंद बल्लेबाजों पर होगी। दोनों खिलाड़ी अपनी हिटिंग पावर के लिए जाने जाते हैं। अगर इनका दिन रहा तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की धुनाई कर सकते हैं।

खलील और हेनरी तेज गेंदबाजी के अगुआImage Credit : CSK X Handle06 / 08

खलील और हेनरी तेज गेंदबाजी के अगुआ

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मैट हेनरी, खलील अहमद और अंशुल कंबोज के कंधों पर होगी। हेनरी ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए उम्दा प्रदर्शन किया है। सीएसके उम्मीद करेगी कि हेनरी इस सीजन उनके लिए कमाल करें।

नूर अहमद पर स्पिन की जिम्मेदारीImage Credit : CSK X Handle07 / 08

नूर अहमद पर स्पिन की जिम्मेदारी

स्पिनर के रूप में टीम में अफगान स्टार नूर अहमद मौजूद हैं। पिछले साल नूर ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। वह चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। नूर का साथ देने के लिए चेन्नई ने अकीलस हुसैन को भी अपने साथ जोड़ा है।

​​चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन CSK Playing XI Today Match​Image Credit : CSK X Handle08 / 08

​​चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन CSK Playing XI Today Match​

ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी और अंशुल कंबोज।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!