बॉक्स ऑफिस

Toxic Box Office Prediction Day 1: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ेगी Yash की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Toxic Box Office Prediction Day 1: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़कर बड़ा खेल करने वाली है।

Image

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी यश की 'टॉक्सिक' (Pic Credit: X)

Toxic Box Office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी इसकी शुरुआत को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। एडवांस बुकिंग और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर लगाए जा रहे अनुमान के मुताबिक 'टॉक्सिक', रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को मात दे सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic X Review: यश की फिल्म का फर्स्ट हाफ पड़ा फीका, निराश हुए दर्शक)

ओपनिंग डे पर 'टॉक्सिक' कमा सकती है इतने करोड़

'टॉक्सिक' की मौजूदा एडवांस बुकिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यश स्टारर भारत में 100 से 130 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अब तक भारत में 13,74,044 टिकट बेच लिए हैं। इन टिकटों से करीब 44.81 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद इस मूवी का एडवांस बुकिंग कलेक्शन करीब 64.04 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar के हाथ लगी Sajid Khan की नई फिल्म !! कॉमेडी से मचाएंगे कोहराम)

तोड़ सकती है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड

एडवांस बुकिंग के मामले में 'टॉक्सिक' ने पहले ही मजबूत पकड़ बना ली है। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने एडवांस सेल के पहले दिन ब्लॉक सीटों समेत करीब 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'टॉक्सिक' इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ चुकी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 174.60 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 226.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अगर फिल्म को सुबह के शोज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यह 'धुरंधर 2' के इंडियन बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को बड़ी आसानी से तोड़ देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article