टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में आने से पहले ही ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Rhiya Ahir, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

Bigg Boss 20: रियरिटी शो बिग बॉस 20 में रिया अहीर एंट्री लेने से एक कदम दूर हैं, लेकिन शो में आने से पहले रिया काफी ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि रिया स्टूडेंट प्रोटेस्ट में वायरल हुई थीं।

Image

Rhiya Ahir bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के दो कंटेस्टेंट्स के चेहरे मेकर्स ने रिवील कर दिए हैं। बीते दिनों एक प्रोमो सामने आया, जिसमें सलमान खान ने दो कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया। इस प्रोमो में स्टू़डेंट प्रोटेस्ट में वायरल हुई रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल नजर आईं, जो शो में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन इन दोनों में जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट दर्शकों के मिलेंगे, उसे ही शो में एंट्री मिलेंगी। मेकर्स की इस प्लानिंग के बीच रिया अहीर (Rhiya Ahir) को देख फैंस हैरान रह गए हैं। रिया को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'रोडीज 19' फेम Siwet Tomar की मौत की उड़ी अफवाह, रिएक्शन देते हुए बोले- अरे इतनी जल्दी नहीं यार...

    ट्रोल हुईं रिया अहीर

    दरअसल, रिया अहीर ने छात्र आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों की मदद की थी। उस दौरान रिया की जमकर तारीफ हुई थी। सोशल मीडिया पर वह अचानक ही मुंबई में छात्र आंदोलन का चेहरा बन गई थी, लेकिन छात्र आंदोलन के बाद सीधा बिग बॉस में रिया की एंट्री लोगों को हजम नहीं हुई और इसी वजह से लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मेकर्स की तरफ से की गई कास्टिंग च्वाइज ने शो के लिए हाइप को खत्म कर दिया है। रिया अहीर शो में कुछ नहीं कर पाएंगी। एक यूजर ने लिखा है, 'सच कहूं तो, भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो के 20वें सीजन में इस तरह की कास्टिंग चॉइस से सारा उत्साह खत्म हो जाता है। रिया न तो कोई खास असर डाल पाएगी और न ही दर्शकों का समय उस पर खर्च करना सही होगा। तो फिर इसका क्या मतलब है? लेकिन #RhiyaAhir को बधाई, उसे वही मिला जो वह चाहती थी।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लॉकअप 2' के बाद Shivangi Joshi की झोली में गिरा सलमान खान का शो? एक्ट्रेस ने बताया सच

    लोगों ने रिया अहीर को सुनाई खरी खोटी

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा वोट लव गिल को जाता है। शर्म आनी चाहिए रिया अहिर। छात्रों का उपयोग करना कोई तुमसे सीखे। 1 भी वोट नहीं मिलेगा स्टूडेंट्स का। पब्लिसिटी स्टंट था मौका चाहिए था बस बिग बॉस 20 के लिए। मैंने सभी भाजपा समर्थकों से हाथ मिलाने और प्यार के लिए वोट करने का अनुरोध किया।' इसके अलावा भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।

    कौन हैं रिया अहीर

    रिया अहीर ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैेंस से वोट अपील कर रही हैं। इस वीडियो में वह फैंस वोट करने का पूरा प्रोसेस बता रही हैं। बता दें कि रिया अहीर 27 साल की हैं और वह पेशे से एक मॉडल, थिएटर आर्टिस्ट और उद्यमी (एंटरप्रेन्योर) हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article