मुंबई के खिलाफ ऐसी होगी CSK की प्लेइंग 11, दहाड़ के लिए सब तैयार

CSK Playing 11 vs MI: आईपीएल का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा चर्चित मुकाबला आखिरकार होने जा रहा है। आईपीएल 2026 में पहली बार टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने आने वाली हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने मैदान पर खेलने के लिए दूसरी 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का स्वागत करेगी। लीग फुटबॉल में जैसे रीयल मैड्रिड और बार्सिलोना की टक्कर को सबसे बड़ी टक्कर के रूप में देखते हुए एल-क्लासिको (El-Clasico) कहा जाता है। वैसे ही आईपीएल का एल-क्लासिको मुंबई और चेन्नई (MI vs CSK) मैच होता है। सभी फैंस को इंतजार है कि भारतीय क्रिकेट व आईपीएल के सबसे लोकप्रिय सितारे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान पर कब उतरेंगे। तो आइए जान लेते हैं कि मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 कैसी होने वाली है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 22 2026, 14:23 IST
IPL का सबसे बड़ा मैचImage Credit : X01 / 08

IPL का सबसे बड़ा मैच

MI vs CSK: क्रिकेट फैंस को जिस आईपीएल पल का इंतजार था, अब वो खत्म होने जा रहा है। पांच-पांच बार की आईपीएल चैंपियंस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार इस साल टकराने वाली हैं। इस मैच में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है यहां जानेंगे।

मुंबई के खिलाफ चेन्नई के ओपनर्सImage Credit : AP02 / 08

मुंबई के खिलाफ चेन्नई के ओपनर्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 अप्रैल (गुरूवार) को मेजबान मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ होने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर होंगे संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़। इस ओपनिंग जोड़ी के लिए अब तक टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन यही उनकी टीम की सबसे परफेक्ट सलामी जोड़ी है।

तीसरे नंबर पर होगा बदलावImage Credit : AP03 / 08

तीसरे नंबर पर होगा बदलाव

तीसरे नंबर पर खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी और भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व चैंपियन बनाने वाले आयुष म्हात्रे पिछले मैच में चोटिल होने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई के खिलाफ तीसरे नंबर पर उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को प्रमोट किया जा सकता है जो अब तक चौथे नंबर पर खेल रहे थे।

चौथे और पांचवें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगाImage Credit : AP04 / 08

चौथे और पांचवें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे सरफराज खान जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ संघर्षपूर्ण मैच में भी 19 गेंदों में 25 रन बनाए थे। जबकि, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस।

छठे नंबर पर ऑलराउंडर, सातवें को देखकर गूंज सकता है मैदानImage Credit : AP05 / 08

छठे नंबर पर ऑलराउंडर, सातवें को देखकर गूंज सकता है मैदान

मुंबई के खिलाफ छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। जबकि सातवें नंबर पर एम एस धोनी की वापसी हो सकती है। धोनी लगातार अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से वो बखूबी विकेटकीपिंग का अभ्यास करते भी देखे गए हैं। वो पूरी तरह फिट हैं और अब आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद टीम में जगह खाली होते ही उनकी एंट्री इस बड़े मैच में होगी। अगर धोनी नहीं खेलते हैं तो तीसरे नंबर पर आयुष म्हात्रे की जगह शानदार बल्लेबाज उर्विल पटेल को शामिल किया जा सकता है।

आठवें नंबर पर इंग्लैंड का ऑलराउंडरImage Credit : AP06 / 08

आठवें नंबर पर इंग्लैंड का ऑलराउंडर

आठवें नंबर पर ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन खेलते नजर आ सकते हैं जो अब तक अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करते आए हैं। ओवर्टन को भारतीय पिचें रास आ रही हैं और फिनिशर की भूमिका में बैटिंग ऑर्डर के निचले क्रम में वो एक मजबूत कड़ी होंगे।

तीन तेज गेंदबाजImage Credit : AP07 / 08

तीन तेज गेंदबाज

टीम वानखेड़े स्टेडियम में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, जो होंगे, मुकेश चौधरी, मौजूदा अभियान में चेन्नई के सबसे सफल पेसर अंशुल कांबोज और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पेसर जेमी ओवर्टन।

कौन होंगे चेन्नई के स्पिन गेंदबाजImage Credit : AP08 / 08

कौन होंगे चेन्नई के स्पिन गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स अपने प्रमुख स्पिनर नूर अहमद को तो मैदान पर उतारेगी ही, साथ ही इंपैक्ट प्लेयर के रूप में गुरजपनीत सिंह एक बार फिर खेलते दिखाई दे सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में 34 रन देकर 1 विकेट लिया था। इसके अलावा ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी स्पिन गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!