एमएस धोनी के नाम आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए बतौर कप्तान जिम्मेदारी संभाली। आईपीएल में धोनी ने 235 मैच में कप्तानी की और 136 मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहे। उनकी कप्तानी में टीम को 97 मैच में हार मिली जबकि 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी का आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी का रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटे। मुंबई को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने 158 मैच में मुंबई पलटन की कमान संभाली जिसमें से 87 मैच में एमआई को जीत मिली जबकि 67 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच में बतौर कप्तान जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड पांच खिताब जीते। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 235 मैच खेले जिसमें से 136 मैच जीते और 97 में टीम को हार मिली। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच बतौर कप्तान जीतने के मामले में दूसरे पायदान पर 87 जीत के साथ हैं। धोनी उनसे जीत के मामले में 49 मैच आगे हैं।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी के नाम आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में 20वें ओवर में खेली 112 पारियों में सबसे ज्यादा 844 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं जिन्होंने 20वें ओवर में 431 रन 85 पारी में बल्लेबाजी करते हुए बनाए। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी के आईपीएल के 20वें ओवर में बनाए 844 रन में 59 चौके और 72 छक्के शामिल हैं। धोनी के नाम 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 72 छक्के दर्ज हैं। रवींद्र जडेजा और किरोन पोलार्ड अपने करियर में 33-33 छक्के जड़ सके। इन दोनों के छक्कों को मिला लें तो भी कुल संख्या धोनी के 20वें ओवर में जड़े छक्कों से कहीं कम है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में एक टीम की कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा मैच में जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने सीएसके की कमान 221 मैच में संभाली जिसमें से 131 में टीम को जीत मिला जबकि 88 मुकाबलों में हार मिली। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी ने आईपीएल में कुल 278 मैच खेले इस दौरान उन्होंने बतौर विकेटकीपर 158 कैच लिए और 47 स्टंपिंग कीं। यह साझा रूप से (205) आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेटकीपर द्वारा किए सबसे ज्यादा शिकार है। उनकी बिजली की गति से स्टंपिंग करने का पूरी दुनिया में कोई तोड़ नहीं है। (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
एमएस धोनी के नाम आईपीएल इतिहास में बतौर शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में 278 मैच में 100 बार नाबाद रहते हुए 38.30 के औसत और 137.46 के स्ट्राइक रेट से 3957 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 84 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। धोनी आईपील में सबसे ज्यादा 100 बार नाबाद भी बतौर बल्लेबाज रहे हैं जो कि अपने आप में भी एक रिकॉर्ड है।(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)