संजू सैमसन के आने के बाद IPL 2026 में CSK की मजबूत प्लेइंग इलेवन

CSK Playing XI: ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें से 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। अब चेन्नई के पास 43.40 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है और उसे 9 खिलाड़ी जुटान हैं। 9 में से 4 खिलाड़ी विदेशी होंगे। धोनी के खेलने पर मुहर लग गई है, लेकिन इस बार टीम से संजू सैमसन के तौर पर एक चैंपियन खिलाड़ी जुड़ा है, जिन्हें चेन्नई ने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के बदले हासिल किया है। आईए आईपीएल 2026 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर डालते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 22 2025, 11:14 IST
चेन्नई की प्लेइंग इलेवनImage Credit : IPL01 / 07

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को जाने दिया है। जडेजा के अलावा सैम करन और मथीसा पथिराना की भी छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल है कि टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। आइए जानते हैं कि इस सीजन चेन्नई की टीम कैसी दिख सकती है?

रुतुराज की कप्तानी में टीमImage Credit : IPL02 / 07

रुतुराज की कप्तानी में टीम

जडेजा के ट्रे़ड के बाद से ऐसे सवाल उठने लगे थे कि क्या इस बार चेन्नई नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन चेन्नई ने यह साफ कर दिया कि वह रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में ही आईपीएल 2026 में अपना दम भरेंगी।

एमएस धोनी का खेलना तयImage Credit : IPL03 / 07

एमएस धोनी का खेलना तय

इसके अलावा चेन्नई के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज एमएस धोनी का खेलना है। चेन्नई की ओर से कह दिया गया है कि आईपीएल 2026 में भी एमएस धोनी एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि, साथ में यह भी कहा जा रहा है कि इस बार शायद उनका आखिरी सीजन होगा।

दमदार ओपनिंग जोड़ीImage Credit : IPL04 / 07

दमदार ओपनिंग जोड़ी

संजू सैमसन के चेन्नई में आने से ओपनिंग की समस्या सुलझ गई है। ऐसा लगता है कि आईपीएल 2026 में संजू और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह जोड़ी आईपीएल 2026 में अभिषेक और हेड की जोड़ी को टक्कर देगी।

ब्रेविस का भरोसाImage Credit : IPL05 / 07

ब्रेविस का भरोसा

मिडिल ऑर्डर में टीम के पास साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का भरोसा है। पिछले सीजन में उन्होंने कमाल का काम इस टीम के लिए किया था।

गेंदबादी का नेतृत्व करेंगे खलील Image Credit : IPL06 / 07

गेंदबादी का नेतृत्व करेंगे खलील

गेंदबाजी का नेतृत्व खलील अहमद करेंगे। उनका साथ देने के लिए अंशुल कंबोज और नाथन एलिस टीम में मौजूद हैं। ऑक्शन में टीम की नजर एक स्पिन गेंदबाज पर होगी जो नूर अहमद का साथ निभाएंगे।

IPL 2026 में CSK की प्लेइंग इलेवनImage Credit : IPL07 / 07

IPL 2026 में CSK की प्लेइंग इलेवन

IPL 2026 में CSK की प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, आयुष शर्मा, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आंद्रे रसेल, एमएस धोनी, रवि बिश्नोई, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, खलील अहमद।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!