पेड़ लगवाने में माहिर हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी, टॉप पर भुवनेश्वर कुमार

Most Dot Ball In IPL History: बीसीसीआई और टाटा ग्रुप ने युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की थी, जिसके तहत अगर मैच के दौरान गेंदबाज डॉट गेंद डालता है तो एक डॉट गेंद के बदले 19 पेड़ लगाए जाते हैं। आईपीएल इतिहास में डॉट गेंद या फिर सबसे ज्यादा पेड़ लगवाने वाले गेंदबाजों की बात करें तो भारतीयों का जलवा रहा है। चलिए जानते हैं कि किस गेंदबाज ने फेंके हैं सबसे ज्यादा बिंदी गेंद।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 5 2026, 19:36 IST
क्या है ग्रीन डॉट बॉल मुहिमImage Credit : IPL/AI Image01 / 07

क्या है ग्रीन डॉट बॉल मुहिम

बीसीसीआई और टाटा ग्रुप के सहयोग से आईपीएल और WPL में ग्रीन डॉट बॉल की मुहिम शुरू की गई थी। इस मुहिम के तहत एक डॉट गेंद पर 19 पेड़ लगाए जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। ऐसे में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले टॉप-गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है।

1. टॉप पर भुवनेश्वर कुमारImage Credit : IPL/AI Image02 / 07

1. टॉप पर भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल इतिहास की बात करें तो सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवी ने 199 मैच में सर्वाधिक 1876 डॉट गेंद फेंकी है। वह आईपीएल में सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके नाम 215 विकेट हैं।

2. नंबर दो पर सुनील नरेनImage Credit : IPL/AI Image03 / 07

2. नंबर दो पर सुनील नरेन

इस लिस्ट में नंबर दो पर सुनील नरेन हैं। नरेन 197 मैच में 1774 डॉट गेंद फेंक चुके हैं। वो आईपीएल में सबसे सफल विदेशी गेंदबाज हैं और 201 विकेट चटका चुके हैं।

नंबर 3 पर अश्विनImage Credit : IPL/AI Image04 / 07

नंबर 3 पर अश्विन

लिस्ट में नंबर तीन पर रविचंद्रन अश्विन का नाम है। उन्होंने 221 मैच में 1623 डॉट गेंद फेंकी है।अश्विन के नाम 187 आईपीएल विकेट है।

नंबर 4 पर हैं जसप्रीत बुमराहImage Credit : IPL/AI Image05 / 07

नंबर 4 पर हैं जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में नंबर 4 पर जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 155 मैच में 1478 डॉट गेंद डाले हैं। बुमराह 186 विकेट चटका चुके हैं और वो मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

नंबर 5 पर जडेजाImage Credit : IPL/AI Image06 / 07

नंबर 5 पर जडेजा

लिस्ट में नंबर 5 पर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा 264 मैच में 1352 डॉट गेंद फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने 177 विकेट चटकाए हैं।

2023 में शुरू हुई थी मुहिमImage Credit : IPL/AI Image07 / 07

2023 में शुरू हुई थी मुहिम

टाटा ग्रुप और बीसीसीआई ने साल 2023 में इस मुहिम की शुरुआत की इसके तहत एक डॉट गेंद पर 19 पेड़ लगाए जाते हैं

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!