क्रिकेट की दुनिया के 5 महान ऑलराउंडर, एक नाम नहीं है भारतीय

Top Five All Rounder: वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने यह साबित कर दिया कि वह ऑलराउंडर को लेकर कितने जुनूनी हैं। यही कारण है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मैदान में उतरी थी और एक और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बेंच पर बैठे थे। रवींद्र जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में भारत के नंबर वन ऑलराउंडर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े ऑलराउंडर कौन-कौन से हुए हैं। चलिए जानते हैं टॉप-5 ऐसे ऑलराउंडर के बारे में जिन्होंने 5 फाइफर के अलावा 10 सेंचुरी लगाए हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 12 2026, 17:51 IST
दुनिया के 5 महान ऑलराउंडरImage Credit : ICC01 / 07

दुनिया के 5 महान ऑलराउंडर

क्रिकेट की दुनिया के टॉप-5 ऑलराउंडर की बात करें तो इसमें इंग्लैंड का दबदबा रहा है। क्रिकेट की दुनिया में ऐसे गिने-चुने ही ऑलराउंडर हुए हैं जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बराबर योगदान दिया है। यहां हम कुछ ऐसे ही ऑलराउंडर के बारे में जानेंगे जिन्होंने अपने करियर में 5 से ज्यादा फाइफर और 10 से ज्यादा शतक लगाए हैं।

1. टॉप पर जैक कैलिस Image Credit : ICC02 / 07

1. टॉप पर जैक कैलिस

अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो जैक कैलिस के बारे में जानते होंगे। बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले कैलिस इस लिस्ट में टॉप पर हैं। 166 मैच खेलने वाले जैक कैलिस ने 45 शतक लगाए हैं और 5 बार फाइफर लिया है। कैलिस ने वनडे में भी 11,579 रन बनाए हैं और दो बार फाइफर लिया है। ​

नंबर दो पर गैरी सोबर्सImage Credit : ICC03 / 07

नंबर दो पर गैरी सोबर्स

इस लिस्ट में नंबर दो पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी गैरी सोबर्स का नाम है। उन्होंने 93 टेस्ट में 26 शतक लगाए हैं और 6 बार फाइफर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में सोबर्स ने 8,032 रन बनाए हैं।

नंबर 3 पर इयान बॉथमImage Credit : ICC04 / 07

नंबर 3 पर इयान बॉथम

इस लिस्ट में नंबर 3 पर इयान बॉथम हैं। इंग्लैंड के लिए 102 टेस्ट खेलने वाले बॉथम ने 14 शतक लगाए हैं और इस दौरान उन्होंने 27 बार फाइफर लिया है। इसके अलावा उन्होंने 4 बार 10 विकेट भी चटकाए हैं।

नंबर 4 पर बेन स्टोक्स Image Credit : ICC05 / 07

नंबर 4 पर बेन स्टोक्स

इस लिस्ट में नंबर 4 पर भी इंग्लैंड का खिलाड़ी है। इंग्लैंड टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को भी इस श्रेणी में रखा जा सकता है। 120 टेस्ट मैच खेलने वाले स्टोक्स ने 14 शतक लगाए हैं और 6 बार फाइफर लिया है। इसके अलावा वनडे में भी उन्होंने 5 शतक लगाए हैं और एक बार फाइफर लिया है।

रवींद्र जडेजाImage Credit : ICC06 / 07

रवींद्र जडेजा

इस लिस्ट में भले ही अभी रवींद्र जडेजा का नाम न हो, लेकिन भारत के लिए कपिल देव के बाद अगर कोई ऑलराउंडर है तो वह जडेजा ही हैं। वर्तमान में वह रैंकिंग में भी टॉप पर हैं। आंकड़े भले उन्हें इस लिस्ट में रखने की इजाजत न देते हो, लेकिन उन्होंने सालों से भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थिति में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल किया है।

रवींद्र जडेजा का करियरImage Credit : ICC07 / 07

रवींद्र जडेजा का करियर

रवींद्र जडेजा की बात करें तो 89 टेस्ट खेलने वाले जडेजा भारत के लिए 6 शतक लगा चुके हैं जबकि उन्होंने 15 बार फाइफर लिया है। उन्होंने वनडे में भी 2 बार फाइफर लिया है। हालांकि, वनडे में उन्होंने अब तक शतक नहीं लगाया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!