बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किया पस्त, टेस्ट क्रिकेट में बना नया रिकॉर्ड

Bangladesh vs Pakistan Test Series 2026: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहिट में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट मैच (BAN vs PAK 2nd Test) में मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh cricket team) ने वो कर दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ऐसी शिकस्त दी है जो पाकिस्तान कभी भूलेगा नहीं, साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 20 2026, 11:55 IST
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा नया इतिहासImage Credit : X/BCB01 / 08

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा नया इतिहास

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में बहुत बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रचा है। उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर अपनी जमीन पर खेलते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के अलावा कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया है, यहां जानेंगे।

बांग्लादेश-पाकिस्तान दूसरा टेस्टImage Credit : X/BCB02 / 08

बांग्लादेश-पाकिस्तान दूसरा टेस्ट

सिलहिट में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद अपनी टेस्ट कप्तानी बचाने के लिए खेल रहे थे। सीरीज का पहला टेस्ट पाकिस्तान हार चुकी थी।

बांग्लादेश की पहली पारीImage Credit : X/BCB03 / 08

बांग्लादेश की पहली पारी

सबसे पहले बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन के बावजूद निचले क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 159 गेंदों में 126 रनों की पारी खेलकर ऑल-आउट होने से पहले टीम का स्कोर 278 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान पाक गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट लिए।

पाकिस्तान भी पहली पारी में ज्यादा कुछ नहीं कर सकाImage Credit : AP04 / 08

पाकिस्तान भी पहली पारी में ज्यादा कुछ नहीं कर सका

पाकिस्तान जब पहली पारी में जवाब देने उतरा तो उसके बल्लेबाज भी लड़खड़ाते रहे लेकिन उनको बांग्लादेश की तरह कोई शतकवीर नहीं मिला। सर्वाधिक स्कोर बाबर आजम (68 रन) ने बनाया जो टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पाकिस्तान इस पारी में 232 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बना दिया बड़ा स्कोरImage Credit : X/BCB05 / 08

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बना दिया बड़ा स्कोर

जब बांग्लादेश की टीम मैच में अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए उतरी तो उसने बड़ा स्कोर बना दिया। इस बार मुश्फिकुर रहीम ने 233 गेंदों में 137 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा ओपनर महमुदुल ने 52 रन और लिटन दास ने 69 रन बनाए जिससे बांग्लादेश ने 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अब पाकिस्तान के सामने 437 रनों का टारगेट था।

अंतिम पारी में पाकिस्तान का हुआ बंटाधारImage Credit : Instagram/BangladeshTigers06 / 08

अंतिम पारी में पाकिस्तान का हुआ बंटाधार

पाकिस्तान की टीम अंतिम पारी में शान मसूद (71 रन), बाबर आजम (47 रन), सलमान आगा (71 रन) और फिर अंतिम क्षणों में मोहम्मद रिजवान की 166 गेंदों में 94 रनों की पारी के दम पर काफी संघर्ष किया लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 358 रन पर ऑल-आउट कर दिया और 78 रन से जीत दर्ज कर ली।

बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्डImage Credit : X/BCB07 / 08

बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। उसने पहली बार पाकिस्तान की टीम को किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बना दिया है। सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश 104 रन से जीता और दूसरे टेस्ट में 78 रन से जीतते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम की। दूसरे टेस्ट में लिटन दास प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि मुश्फिकुर रहीम को सीरीज में 253 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

तइजुल इस्लाम ने आधी पाक टीम को आउट कियाImage Credit : X/BCB08 / 08

तइजुल इस्लाम ने आधी पाक टीम को आउट किया

अंतिम पारी में पाकिस्तान की आधी टीम को आउट करने में अहम भूमिका निभाई बांग्लादेशी गेंदबाज तइजुल इस्लाम ने, जिन्होंने 34.2 ओवर में 120 रन देते हुए सर्वाधिक 6 विकेट झटके और पाकिस्तान को बेहाल कर दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!