बाबर आजम ने PSL में खेली ताबड़तोड़ पारी, T20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Babar Azam New World Record: पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में एक के बाद एक ऐसी पारियों को अंजाम दे रहे हैं जो उनके लय में लौटने का संकेत है। उन्होंने ताजा मुकाबले में फिर से जोरदार पारी खेली है और लगातार दूसरे मैच में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 16 2026, 15:16 IST
बाबर आजम ने फिर से रचा इतिहासImage Credit : X01 / 07

बाबर आजम ने फिर से रचा इतिहास

New World Record: पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बार फिर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। बाबर आजम ने अब एक और नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है, कौन सा है ये बड़ा विश्व रिकॉर्ड, यहां जानिए।

बाबर ने खेली जबरदस्त मैच जिताऊ पारीImage Credit : X02 / 07

बाबर ने खेली जबरदस्त मैच जिताऊ पारी

पाकिस्तान के बाबर आज़म ने PSL 2026 में कराची के नेशनल स्टेडियम पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए 71 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को पीएसएल में शानदार जीत दिलाई।

दूसरे नंबर पर पहुंच गए बाबरImage Credit : X03 / 07

दूसरे नंबर पर पहुंच गए बाबर

बाबर आज़म के फॉर्म पर पिछले कुछ समय से काफी सवाल उठे हैं और आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन पाकिस्तान के इस अनुभवी खिलाड़ी ने पीएसएल 2026 में अपने पुराने फॉर्म की झलक दिखाई है। उन्होंने 6 मैचों में 301 रन बनाए हैं और वो टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

टीम में जगह नहीं, फिर भी पाकिस्तान में सबसे सफलImage Credit : X04 / 07

टीम में जगह नहीं, फिर भी पाकिस्तान में सबसे सफल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने पाकिस्तान की टी20 टीम में अपनी जगह खो दी थी, लेकिन वो अभी भी इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। पिछले ही मैच में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12,206 रनों का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले बाबर आजम, शोएब मलिक के बाद पाकिस्तान के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और इस क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।

बना दिया एक और वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : X05 / 07

बना दिया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

पिछले मैच में टी20 में सबसे तेज 12 हजारी बनने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अब बाबर आज़म के अर्धशतक ने उन्हें टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने में मदद की है। उनका ताजा अर्धशतक टी20 क्रिकेट में उनके करियर का 100वां अर्धशतक साबित हुआ। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 100 टी20 हाफ सेंचुरी लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, वो ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।

अब रेस में हुए शामिल, कौन-कौन है आगेImage Credit : X/BCCI/AP06 / 07

अब रेस में हुए शामिल, कौन-कौन है आगे

बाबर आजम अब डेविड वार्नर, विराट कोहली और जोस बटलर के बाद अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले केवल चौथे खिलाड़ी हैं। इस मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (116 अर्धशतक), दूसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली (107 अर्धशतक), तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और बाबर आज़म 100-100 अर्धशतकों के साथ बराबरी पर हैं।

बाबर के सामने सिर्फ एक बड़ी चुनौतीImage Credit : X/AP07 / 07

बाबर के सामने सिर्फ एक बड़ी चुनौती

बाबर आजम को अगर सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करना है तो वॉर्नर, विराट और बटलर को पीछे छोड़ना होगा। इनमें 39 वर्षीय डेविड वॉर्नर सबसे कमजोर कड़ी हैं जिनको आसानी से पीछे छोड़ा जा सकेगा। दूसरे नंबर मौजूद विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल के जरिए ही वो अपने टी20 अर्धशतकों की संख्या बढ़ा सकते हैं, ऐसे में उनके नाम सिर्फ जोस बटलर चुनौती पेश करेंगे जो टी20 अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट दोनों ही जगह सक्रिय हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!