ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ने भले ही ज्यादा टी20 मुकाबले न खेले हो, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट को बतौर कामेंटेटर करीब से देखा है। यही कारण है कि उन्हें पता है कि इस दौरा में बेस्ट टी20 खिलाड़ी कौन है? इस क्रम में उन्होंने एशिया की बेस्ट टी20 टीम चुनी है, जिसमें भारत सहित यूएई के खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि उनके इस टीम में किन-किन खिलाड़ी को शामिल किया गया है? (साभार-Brett Lee X)
ब्रेट ली ने जो एशिया की बेस्ट टी20 टीम चुनी है, उसमें से सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी भारत के हैं। ब्रेट ली ने भारत से एमएस धोनी सहित दो बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर को चुना है। ओपनर के तौर पर भी ब्रेट ली ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जो इस फॉर्मेट को अब छोड़ चुके हैं। (साभार-Brett Lee X)
ब्रेट ली ने बतौर ओपनर रोहित-विराट को शामिल किया है। दोनों खिलाड़ी इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप थ्री में शामिल हैं। रोहित टॉप पर हैं, जबकि विराट नंबर 3 पर हैं। दोनों इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। (साभार-BCCI X)
गेंदबाजी की बात करें तो ब्रेट ली ने जसप्रीत बुमराह को मेन गेंदबाज के तौर पर शामिल किया है। बुमराह के अलावा इस टीम में पाकिस्तान के हारिस रऊफ को शामिल किया गया है। (साभार-BCCI X)
ब्रेट ली ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें उन्होंने 3 ऑलराउंडर को रखा है। हार्दिक पांड्या के अलावा उन्होंने वानिंदु हसरंगा और राशिद खान को शामिल किया है। (साभार-Brett Lee X)
ब्रेट ली ने विकेटकीपर के तौर पर एमएस धोनी को चुना है। धोनी को सबसे बड़ा मैच फिनिशर माना जाता है। (साभार-ICC X)
एशिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद रिजवान, बाबर हयात, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, वानिंदु हसरंगा, राशिद खान, अमजद जावेद, मोहम्मद नावीद, हारिस रऊफ, जसप्रीत बुमराह। (साभार-BCCCI X)