साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने टेस्ट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। हैरानी की बात यह है कि उनके प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली का नाम नहीं है, जिन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट को एक अलग पहचान दिलाई। अमला ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें केवल दो नाम भारत के हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर उनकी नजर में बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या है? (साभार-ICC X)
साउथ अफ्रीका के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले हाशिम अमला के प्लेइंग इलेवन में केवल दो नाम भारत से है। भारत से अमला ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को शामिल किया है, जबकि विराट कोहली को इस प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। (साभार-ICC X)
हाशिम अमला के प्लेइंग इलेवन में पहला भारतीय नाम सचिन तेंदुलकर का है। सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारी में 15,921 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 68 अर्धशतक और 51 शतक लगाए हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। (साभार-ICC X)
भारत की ओर से दूसरा नाम राहुल द्रविड़ का है। द्रविड़ के नाम 164 टेस्ट की 286 पारी में 13,288 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 63 अर्धशतक और 36 शतक लगाए हैं। (साभार-ICC X)
अमला की प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया से 3 नाम हैं। ऑस्ट्रेलिया से उन्होंने रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन और ग्लेन मैक्ग्राथ को शामिल किया है। (साभार-ICC X)
अमला के प्लेइंग इलेवन में सर्वाधिक 4 नाम साउथ अफ्रीका से है। उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में खुद को तो नहीं रखा है, लेकिन एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, ग्रीम स्मिथ और जैक कैलिस को स्थान दिया है। (साभार-ICC X)
ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन (All Time Test Playing XI)- ग्रीम स्मिथ, मैथ्यू हेडन, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स, शेन वॉर्न, मुथैय्या मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्राथ और डेन स्टेन।