आईपीएल 2026 की बात करें तो कुछ टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन चर्चा में रहा। इनमें कई कप्तान ऐसे हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह अगले सीजन शायद ही टीम की कप्तानी करें। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि वो नाम कौन से हैं जिनकी कप्तानी पर गाज गिर सकती है।
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अगले साल नए कप्तान के साथ उतर सकती है। इस दिशा में केकेआर टीम मैनेजमेंट ने इसी साल कदम बढ़ा दिए जब रिंकू सिंह को उप-कप्तान चुना गया। रहाणे की कप्तानी में केकेआर को शुरुआती 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने वापसी की, लेकिन प्लेऑफ के लिए यह काफी नहीं था। रहाणे ने बतौर कप्तान प्रभावित किया, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर वो फेल रहे। 13 मैच में रहाणे ने 272 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का है। पराग इंजरी के कारण पूरे 14 मैच में टीम के उपलब्ध नहीं थे। पराग के कप्तानी से हटने की संभावना कम है, लेकिन वसीम जाफर की मानें तो पराग को बदलना चाहिए।
सबसे ज्यादा संभावना मुंबई इंडियंस के कप्तान के बदलने की है। जब से हार्दिक ने इस टीम की कमान संभाली है कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है। ऐसे में अगले सीजन मुंबई हार्दिक से अलग किसी और चेहरे पर दांव लगा सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत के लिए भी यह सीजन भूलने वाला रहा है। लखनऊ प्लेऑफ की रेस से निकलने वाली पहली टीम बनी थी। टीम के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ पंत की बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में रही। ऐसे में लखनऊ शायद ही पंत के साथ अगले सीजन उतरे।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के भी कप्तानी से हटने की संभावना बढ़ गई है। चेन्नई लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई। ऐसे में चेन्नई के पास संजू के विकल्प मौजूद है।
इस सीजन के सबसे अच्छे कप्तान की बात करें तो श्रेयस अय्यर सबसे ऊपर हैं। अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने शुरुआती 6 मुकाबले में अजेय रही थी। उन्होंने बैटिंग में भी अच्छा काम किया। अय्यर ने 13 मैच में 397 रन बनाए थे।