ऋषभ पंत का रिकॉर्ड चूक गए अभिषेक शर्मा, नहीं खोल पाए खाता

​abhishek sharma: रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खाता भी नहीं खुला। पहले मुकाबले में 84 रन की तूफानी पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज के सामने आज के मैच में ऋषभ पंत से आगे निकलने की चुनौती थी और गजब के फॉर्म में चल रहे अभिषेक इससे चूक गए और दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 23 2026, 21:29 IST
​11 रन की थी दरकार​Image Credit : BCCI01 / 07

​11 रन की थी दरकार​

अभिषेक शर्मा के नाम इस मैच से पहले तक 34 मैच की 33 पारी में 37.46 की औसत से 1199 रन थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए थे। उनका इस फॉर्मेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 135 रन है। उन्हें ऋषभ पंत से आगे निकलने के लिए केवल 11 रन की दरकार थी। लेकिन वह दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

​9वें नंबर पर हैं ऋषभ पंत​Image Credit : BCCI02 / 07

​9वें नंबर पर हैं ऋषभ पंत​

भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत फिलहाल 9वें नंबर पर हैं। पंत ने 76 मैच की 66 पारी में 23.25 की औसत से 1209 रन बनाए थे। इस दौरान पंत ने 3 अर्धशतक लगाए थे और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 65 रन था।

​पंत से आगे निकलने से चूके अभिषेक​Image Credit : BCCI03 / 07

​पंत से आगे निकलने से चूके अभिषेक​

अभिषेक शर्मा से इस मुकाबले में खासी उम्मीदें थी। ऐसा लग रहा था कि वह जरूरी 11 रन बना लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह डफी की गेंद पर डेवन कॉनवे को कैच थमा बैठे।

​पंत से आधे मैच ही खेलें हैं अभिषेक​Image Credit : BCCI04 / 07

​पंत से आधे मैच ही खेलें हैं अभिषेक​

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पंत की तुलना में आधे मैच खेले हैं। पंत ने ये रन 66 मैच में बनाए थे जबकि अभिषेक का यह 35वां ही मुकाबला है।

​इस सीरीज में सुरेश शर्मा के रिकॉर्ड पर नजर​Image Credit : BCCI05 / 07

​इस सीरीज में सुरेश शर्मा के रिकॉर्ड पर नजर​

पंत के साथ-साथ अभिषेक शर्मा की नजर सुरेश रैना के रिकॉर्ड पर है। रैना 66 पारी में 1605 रन बनाकर अभिषेक से आगे हैं। बाकी बचे 3 मैच और फिर टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक की कोशिश इस रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी।

​​पिछले मैच में बरसा था बल्ला​Image Credit : BCCI06 / 07

​​पिछले मैच में बरसा था बल्ला​

पहले टी20 मुकाबले में भी अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 84 रन की अपनी विस्फोटक पारी में अभिषेक ने अपने मेंटॉर युवराज सिंह के रन और छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

विराट की बराबरी करने का है मौकाImage Credit : BCCI07 / 07

विराट की बराबरी करने का है मौका

अभिषेक के पास अब विराट कोहली की बराबरी करने का मौका है। टी20 क्रिकेट में अभिषेक बेहद कम वक्त में 8 शतक जड़ चुके हैं। 9वां शतक लगाते ही वह विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे जो आईपीएल में 8 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक लगा चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!