अगर बच्चे या बड़े किसी को भी यदि बुरी नजर लग जाए तो आप 2 या 3 सूखी लाल मिर्च को लेकर अपने बच्चे के ऊपर 7 बार उसे फेर दें। उसके बाद सूखी मिर्च को आग में जला दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति की नजर उतर जाती है।
बच्चों को बुरी नजर सबसे ज्यादा लगती है। इसे उतारने के लिए रूई की एक लंबी बत्ती बनाकर उसे सरसों के तिल में डाल दें। फिर उस बात्ती को घड़ी की दिशा में बच्चे के सर के ऊपर सात बार घुमाके उसे जला दें। चीमटे से पकड़ें और उसे पूरा जलने दें। उसमे से आवाज आए तो बच्चों पर लगी नजर उतर जाती है।
बच्चे के ऊपर से बुरी नजर हटाने के लिए आप एक मुट्ठी में नमक लेकर उसे बच्चे के ऊपर सात बार फेर दें। उसके बाद उस नमक को नाली में बाह दें। इस उपाय से जल्द ही बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।
आधे कटे नींबू में 7 लौंग अटका दें और इसे बच्चे के सिर के ऊपर से 7 बार घुमाकर घर के बाहर सुनसान सड़क पर फेंक दें।
थोड़ा नमक, राई के दाने, लहसुन, प्याज के छिलके और सूखी लाल मिर्च लेकर मुट्ठी बंद करके बच्चे से सिर से पैर तक 7 बार वार दें। ऐसा करने से नजर जल्दी हट जाती है। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)