<strong>सावधान! इन 6 राशियों का 'बैड टाइम' स्टार्ट</strong><strong>, अस्त हो गए धन के दाता</strong>

धन, यश, वैभव के दाता शुक्र 11 दिसंबर की सुबह वृश्चिक राशि में रहते हुए अस्त हो गए हैं। शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों को लाइफ में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही इस दौरान इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं कि इस समय किन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इससे बचने के लिए क्या उपाय करने होंगे।



​

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Dec 11 2025, 17:59 IST
शुक्र हुए अस्त 01 / 08

शुक्र हुए अस्त

11 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में रहते हुए सूर्य के बहुत करीब आकर अस्त हो गए हैं। अस्त अवस्था में शुक्र की ऊर्जा कमजोर हो जाती है और यह धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शुक्र इस अवस्था में 1 फरवरी 2026 की शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद मकर राशि में रहते हुए उदय हो जाएंगे। वृश्चिक में शुक्र के नीच होने के कारण यह प्रभाव और भी तीव्र है, जिससे कई राशियां प्रभावित होंगी। वहीं, 20 दिसंबर को शुक्र धनु में गोचर कर जाएंगे। हालांकि तब भी कोई खास फायदा उन राशियों को नहीं मिलेगा, जिनके लिए शुक्र का अस्त होना अच्छा नहीं है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा और किन उपायों से इसकी अशुभता को कम किया जा सकता है।​

वृषभ राशि02 / 08

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त होना धन और सुख में कमी ला सकता है। पिछले दिनों से जो वैभव चल रहा था, वह रुक सकता है, नया निवेश में नुकसान हो सकता है और जीवनसाथी से अनबन बढ़ सकती है। सेहत में त्वचा या मधुमेह जैसी समस्या आ सकती है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक और पारिवारिक सुख में चुनौतियां लेकर आएगा। शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ 108 बार जपें।

कर्क राशि03 / 08

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह अस्त संतान और प्रेम में समस्या लाएगा, बच्चों की पढ़ाई में रुकावट या प्रेम में अनबन हो सकती है। कुल मिलाकर संतान सुख और भावनाओं में संकट का समय रहेगा। सोमवार को चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ 108 बार जपें।

वृश्चिक राशि04 / 08

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का नीच-अस्त होना वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ाएगा, पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। सेहत में गुप्त रोग या त्वचा की समस्या बढ़ सकती है। कुल मिलाकर रिश्तों और स्वास्थ्य में परेशानी का समय रहेगा। मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि05 / 08

तुला राशि

तुला राशि वालों के लग्न स्वामी शुक्र अस्त होने से व्यक्तित्व में कमी आएगी, लोग आपकी बात कम मानेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव, ब्रेकअप का खतरा या विवाह में रुकावट हो सकती है। सौंदर्य से जुड़े काम रुक सकते हैं और धन हानि का योग बनेगा। कुल मिलाकर आत्मविश्वास और रिश्तों में संकट का समय रहेगा। शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद फूल और इत्र चढ़ाएं, सफेद कपड़े पहनें।

कुंभ राशि06 / 08

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त घरेलू सुख और भाग्य में रुकावट लाएगा। मां की सेहत प्रभावित हो सकती है, संपत्ति से जुड़े काम रुक जाएंगे। विदेश यात्रा या तीर्थ यात्रा में बाधाएं आएंगी। कुल मिलाकर घर, भाग्य और सुख में संकट का समय रहेगा। शनिवार को सरसों तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ 19 बार जपें।

मीन राशि07 / 08

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह अस्त करियर और मान-सम्मान में कमी लाएगा। नौकरी में प्रमोशन टल सकता है, बॉस से अनबन हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा कम हो सकती है। कुल मिलाकर करियर और यश में परेशानी का समय रहेगा। गुरुवार को पीली वस्तु दान करें और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ 19 बार जपें।

​डिसक्लेमर​08 / 08

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!